किसरोली के मिडिल स्कूल में निर्माण कार्य के लिए बुनियाद खोदने के दौरान गुरुवार को मगर का एक बच्चा जमीन से निकल आया। मगर को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। बाद में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेसक्यू कर शावक मगर को चंबल नदी में छुड़वाया। जानकारी के मुताबिक, माध्यमिक स्कूल किसरोली में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य के लिए गुरुवार को लेबर बुनियाद खोदने का काम कर रही थी तभी जमीन में से एक मीटर लंबा मगर का बच्चा निकल आया। मगर को देखते ही लेबर ने शिक्षक दिलीप शर्मा को मौके पर बुलाया। शिक्षक ने मौके पर उपस्थित लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति मगर के बच्चे को चोट नहीं पहुंचाएगा। शिक्षक ने पुलिस व वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया। कार्रवाई के लिए वन क्षेत्रपाल देवेन्द्र भदौरिया के साथ वनरक्षक जीवेश, हेमन्त, विनोद, मनीष, प्रमोद किसरौली स्थित माखन दास बाबा मन्दिर पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से रेस्कयू कर मगर के बच्चे को कब्जे में लिया और उसे चंबल नदी में छोड़ दिया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


किसरोली के मिडिल स्कूल में निर्माण कार्य के लिए बुनियाद खोदने के दौरान गुरुवार को मगर का एक बच्चा जमीन से निकल आया। मगर को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। बाद में वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेसक्यू कर शावक मगर को चंबल नदी में छुड़वाया।
जानकारी के मुताबिक, माध्यमिक स्कूल किसरोली में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य के लिए गुरुवार को लेबर बुनियाद खोदने का काम कर रही थी तभी जमीन में से एक मीटर लंबा मगर का बच्चा निकल आया। मगर को देखते ही लेबर ने शिक्षक दिलीप शर्मा को मौके पर बुलाया। शिक्षक ने मौके पर उपस्थित लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति मगर के बच्चे को चोट नहीं पहुंचाएगा। शिक्षक ने पुलिस व वन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया। कार्रवाई के लिए वन क्षेत्रपाल देवेन्द्र भदौरिया के साथ वनरक्षक जीवेश, हेमन्त, विनोद, मनीष, प्रमोद किसरौली स्थित माखन दास बाबा मन्दिर पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से रेस्कयू कर मगर के बच्चे को कब्जे में लिया और उसे चंबल नदी में छोड़ दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Veqxgz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment