ग्राम आदमपुर में तीन लोगों द्वारा एक ट्रैक्टर के चालक और उसके साथी को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ट्रैक्टर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं ट्रैक्टर चालक मामला दर्ज किए जाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहा है, पर उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमपुर के किसान हरचरण शाक्य पुत्र मलखान सिंह शाक्य ने बताया कि 22 जून को तीन व्यक्ति लाल रंग की पल्सर पर सवार होकर मेरे पास आए और उन्होंने टेलीफोन की पाइप लाइन ले जाने के लिए भाड़े पर ट्रैक्टर ट्राली मांगा, जिस पर 3 हजार रुपए में उक्त व्यक्तियों को भाड़े पर ट्रैक्टर ट्राली दे दिया। उक्त किसान ने बताया कि मेरा पुत्र आनंद शाक्य ओर उसका एक साथी ट्रैक्टर ट्राली लेकर उनके बताए अनुसार डबरा की ओर लेकर रवाना हुए, जहां रात्रि में चीनोर रोड़ डबरा में उक्त तीनों व्यक्तियों ने ट्रैक्टर चालक मेरे बेटे एवं उसके साथी को पेप्सी पिलाई, जिसे पीते ही वे दोनों बेहोश हो गए। दूसरे रोज जब उन्हें होश आया तो ट्रैक्टर ट्राली सहित तीनों लोग गायब दिखे। वारदात की रिपोर्ट डबरा और भितरवार दोनों थानों में पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। इस मामले में शैलेंद्र जादौन भितरवार एसडीओपी का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है और जांच के बाद शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


ग्राम आदमपुर में तीन लोगों द्वारा एक ट्रैक्टर के चालक और उसके साथी को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ट्रैक्टर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं ट्रैक्टर चालक मामला दर्ज किए जाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहा है, पर उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदमपुर के किसान हरचरण शाक्य पुत्र मलखान सिंह शाक्य ने बताया कि 22 जून को तीन व्यक्ति लाल रंग की पल्सर पर सवार होकर मेरे पास आए और उन्होंने टेलीफोन की पाइप लाइन ले जाने के लिए भाड़े पर ट्रैक्टर ट्राली मांगा, जिस पर 3 हजार रुपए में उक्त व्यक्तियों को भाड़े पर ट्रैक्टर ट्राली दे दिया। उक्त किसान ने बताया कि मेरा पुत्र आनंद शाक्य ओर उसका एक साथी ट्रैक्टर ट्राली लेकर उनके बताए अनुसार डबरा की ओर लेकर रवाना हुए, जहां रात्रि में चीनोर रोड़ डबरा में उक्त तीनों व्यक्तियों ने ट्रैक्टर चालक मेरे बेटे एवं उसके साथी को पेप्सी पिलाई, जिसे पीते ही वे दोनों बेहोश हो गए। दूसरे रोज जब उन्हें होश आया तो ट्रैक्टर ट्राली सहित तीनों लोग गायब दिखे।

वारदात की रिपोर्ट डबरा और भितरवार दोनों थानों में पुलिस दर्ज नहीं कर रही है। इस मामले में शैलेंद्र जादौन भितरवार एसडीओपी का कहना है कि उनके पास शिकायत आई है और जांच के बाद शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dyGiFw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment