ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कागज की होली जलाकर विद्युत वितरण कंपनी के अधिक राशि के बिलाें का विरोध जताया। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तिरुपति एरूलू ने बताया शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके बिजली के मीटर की खपत से 10 गुना ज्यादा के बिजली बिल दिए जा रहे हैं। पिछले 60 दिनों से प्रदेश और देश में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगाें के पास रोजगार नहीं है। ऐसे में विद्युत वितरण कंपनी लोगों को अनावश्यक बिजली बिल सौंप रही है। पार्षद सुखदेव वामनकर ने बताया कांग्रेस के शासनकाल में ज्योति योजना के तहत सौ यूनिट का बिल सौ रुपए लिया जा रहा था, आज वही बिल पंद्रह सौ से ढाई हजार रुपए वसूला जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zt5olJ
via IFTTT
