काेराेना संक्रमण को लेकर लाेगाें के मन में कितने सवाल हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि काेविड राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 104 पर हर राेज 20 हजार से ज्यादा काॅल पहुंच रहे हैं। लाेग इस नंबर पर काॅल करके न सिर्फ काेराेना वायरस के संबंध में जानकारी ले रहे हैं, बल्कि चिकित्सकीय परामर्श भी दिया जा रहा है। देश में मार्च महीने में काेराेना ज्यादा फैलने से लेकर अब तक इस हेल्पलाइन पर करीब 12 लाख काॅल आचुके हैं।
दरअसल, 104 हेल्थ हेल्पलाइन प्रदेश की स्वास्थ्य याेजनाओं और उनसे जुड़ी शिकायताें के लिए काम कर रही थी। 104 हेल्थ हेल्पलाइन का संचालन जिगित्सा हेल्थकेयर लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है। मार्च में जब काेराेना का प्रकाेप फैला ताे इसे 181 के साथ जाेड़कर काेराेना से जुड़ी समस्याओं और शिकायताें के निराकरण समेत लाेगाें की शंकाओं का समाधान के लिए भी उपयाेग किया जा रहा है। इससे हेल्पलाइन पर काॅल की संख्या में 10 गुना तक इजाफा हाे गया है। पहले जहां एक दिन में दाे हजार तक काॅल आते थे, वहीं अब हेल्पलाइन पर एक दिन में 20 से 22 हजार तक काॅल आ रहे हैं। यहां लाइन बढ़ाकर कॉल सेंटर की क्षमता भी बढ़ाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zqJsg2
via IFTTT
