माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को गृह मूल्यांकन के बाद वापस जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोमवार को संकुल प्राचार्य को ओएमआर शीट का वितरण किया गया। इसके अलावा मूल्यांकन के लिए वितरित नहीं हो पाई कॉपियों को भी दूसरे जिले में मूल्यांकन के लिए भेजा गया।
मंडल की समन्वय संस्था में सोमवार सुबह 8 संकुल प्राचार्य को 25 हजार ओएमआर शीट वितरित की। मंडल की समन्वय संस्था के प्राचार्य मुकेश त्रिवेदी ने बताया संकुल प्राचार्य के माध्यम से अब यह ओएमआर शीट मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों को दी जाएगी। ओएमआर शीट पर संबंधित शिक्षक दिए गए अंक भरकर कॉपियां जमा करवाएंगे। संकुल स्तर पर ओएमआर शीट और कॉपियों में दर्शाए गए अंकों का मिलान होगा। इसके अलावा यदि किसी कॉपी में 90% से अधिक अंक हैं तो सुपरवाइजर द्वारा कॉपी की दोबारा जांच की जाएगी। इधर सोमवार सुबह 75 हजार कॉपियां लेकर एक चौपहिया वाहन भी दूसरे जिले के लिए रवाना किया गया। सोमवार को ही कॉपियां संबंधित जिले में सुरक्षित पहुंच गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dCxxKK
via IFTTT
