शहर में लगातार पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण प्रशासन ने 11 मई से जिले के टोटल लॉक कर दिया था। इसका रविवार को अंतिम दिन है। सोमवार से लॉकडाउन 4.0 में किस तरह लोगों को राहत दी जाएगी। इस पर रविवार को दो चरण में होने वाली प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर शेष शहर सहित जिले में तय समय तक बाजार चरणबद्ध तरीके से खोलने, रुके हुए निर्माण कार्य शुरू कराने, कृषि उपज मंडी को सशर्त खोलने का निर्णय हो सकता है। छूट के दौरान दुकानों व बाजार में सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर अलग-अलग जुर्माने का भी निर्णय लिया जा सकता है। कंटेनमेंट क्षेत्र में बाजार नहीं खुलेंगे, होम डिलीवरी के माध्यम से ही आवश्यक सामग्री पहुंचाई जाएंगी।
जिले में 51 पॉजिटिव है। अधिकांश संक्रमित नीमच शहर में पांच कंटेनमेंट क्षेत्र के है। प्रशासन ने पहली पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया था। 11 मई से दो दिन टाेटल लाॅक किया लेकिन मरीजों की संख्या व कंटेनमेंट का दायरा बढ़ने के कारण 13 मई से 17 मई तक जिला टोटल लॉक कर दिया था। इसका रविवार को अंतिम दिन है। केंद्र व राज्य सरकार लॉकडाउन 4.0 में ग्रीन व ऑरेंज जोन वाले जिलों में कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह सुबह से शाम तक चरणबद्ध बाजार खोलने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार रविवार को इसकी गाइडलाइन जारी कर सकती है। इसी के आधार पर जिला संकट प्रबंध समिति व जिलास्तरीय प्रशासनिक समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
वर्तमान में जिला ऑरेंज जोन में है। लॉकडाउन 4.0 मंगलवार से लागू होगा। इसमें बाजार सहित कृषि उपज मंडी, जिले में परिवहन, निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में है। शासकीय कार्यालय जो सीधे जनता से जुड़े है। उन्हें सीमित संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति में खोलने की अनुमति दे सकता है।
अनेड़ का युवक ठीक हुआ9 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
जिले की जनता के लिए शनिवार को कोरोना से संबंधित दो अच्छी खबर मिली। पहली तो सिंगोली तहसील के अनेड़ का जो युवक पॉजिटिव आया था उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने तथा कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देने पर शनिवार को उसे आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर एंबुलेंस से घर भेजा। जिसका गांव में भी लोगों ने स्वागत किया। शाम को दूसरी खबर मिली कि 9 लोगों की रिपोर्ट आई वह सभी निगेटिव है। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
इधर, सिंगोली तहसील के अनेड़ निवासी 17 वर्षीय युवक अहमदाबाद से बाइक पर भाई के साथ पांच मई को गांव पहुंचा था। सूचना पर स्वास्थ्य आठ मई को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन था। नई गाइडलाइन के आधार पर उसे पूरी तरह ठीक मानते हुए डिस्चार्ज कर दिया। तहसीलदार विवेक गुप्ता, टीआई आनंदसिंह आजार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश धाकड़ युवक को छोड़ने एंबुलेंस से कदवासा चौराहा तक आए। जहां ताली बजाकर उसका स्वागत किया।
जिले में इन क्षेत्रों में मिल सकती है राहत
प्रशासन 11 मई के पूर्व जिस तरह लोगों को आवश्यक सामग्री खरीदी के लिए चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग दिन दुकानें खोलने की छूट दी थी उसके आधार पर 18 मई से छूट का दायरा बढ़ा कर राहत दे सकता है। सोमवार से प्रशासन किराना, इलेक्ट्रानिक, गारमेंट्स, नमकीन, कोल्ड्रिंक, कृषि संबंधी सामान सहित अन्य सेक्टरों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित कर बाजार खोलेगा। ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत मिले।
आपदा संकट प्रबंध समिति की बैठक होगी
शनिवार को कलेक्टोरेट में अधिकारियों की बैठक में जिले में सोमवार से किस प्रकार राहत दे सकते है, किस प्रकार की परेशानी आएगी को लेकर चर्चा हुई है। रविवार को हाेने वाली बैठक के पहले स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया है। ताकि जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जा सके। प्रशासन सोमवार से मिलने वाली राहत को लेकर अभी खुलकर कुछ बोलना नहीं चाहते हैं, लेकिन बड़ी राहत देने की तैयारी चल रही है।
समिति की बैठक के बाद अंतिम आदेश जारी होंगे
एडीएम नीमचविनयुमार धोका के मुताबिकशहर के हालात अन्य जिलों से अलग है। इसलिए कोई भी निर्णय लेने के पहले जिलास्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में विचार-विमर्श करेंगे। उसी के बाद अंतिम आदेश जारी करेंगे। केंद्र व राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करेंगे, ताकि लोगों को ज्यादा राहत मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WEk67m
via IFTTT
