मई महीना शुरू होते ही अब गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हर दिन तापमान बढ़ते क्रम में है। रविवार को दिनभर आसमान से आग बरसती रही। लेकिन रात को नौ बजे के बाद तेज हवा के साथ 15 मिनट बारिश हो गई।गर्मी बढ़ रही है तो कूलर, पंखों की डिमांड भी बढ़ी है। रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन और रात रही। 10 साल में दूसरी बार 3 मई को तापमान 42 डिग्री के पार गया।
मौसम में बार-बार बदलाव का असर लोगों को झेलना पड़ रहा है। तीन दिन पहले सामान्य से कम रहा तापमान रविवार को सबसे चरम पर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूतनतम तापमान भी 25.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य की तुलना में 1 डिग्री अधिक रहा। पिछले 10 सालों में तीन मई को पारे की चाल पर नजर डाली जाए तो इस बार सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
पिछले साल फानी की वजह से लुढ़का था तापमान
वर्ष 2019 में 3 मई को फानी तूफान की वजह से जिले में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। इस वजह से अप्रैल माह में 44 डिग्री तक चढ़ा पारा 3 मई को 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया था। हालाकि इसी तारीख को वर्ष 2012 में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन रविवार को 25.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
कूलर, पंखों की बढ़ी डिमांड
गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में कूलर, पंखों और एससी की डिमांड बढ़ी गई है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते बाजार बंद होने से उपकरणों की बिक्री नहीं हो पाई है। शनिवार को लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद बिक्री शुरू तो हुई लेकिन इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों का कहना है कि मार्च से अप्रैल के बीच ही करीब 60% बिक्री इन उपकरणों की बिक्री हो जाती थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35rp0Yp
via IFTTT