शहर में लगातार कोरोना वायरस संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। 31 मई तक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरान आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी कराई जाएगी। दो दिन पहले शुरू हुई शहर की तीनों अस्थायी मंडियां आगामी आदेश तक बंद रहेंगी। शहर के कंटेनमेंट एरिया खुली जेल में तब्दील होंगे। सिंधी कॉलोनी, इमलीपुरा, घासपुरा, कहारवाड़ी, टपालचाल क्षेत्र के लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में बिना वजह घर के बाहर निकलने वालों की गिरफ्तारी होगी। सीएसपी ललित गठरे ने बताया कि बाहर घूमने वालों के लिए शहर के बाहर अस्थायी जेल भी बनाई है। सोमवार सुबह से शहर के सभी प्रमुख बाजार व पाइंट पर पुलिस टीम चालानी व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इधर एसपी ने ग्लूकोज और काढ़ा पीने को कहा
रविवार दोपहर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने कंटेनमेंट एरिया में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सुरक्षित रहकर ड्यूटी करने के टिप्स बताए। एसपी ने कहा कि ग्लूकोज व काढ़ा इम्युनिटी बढ़ाता है एवं लू से बचाता है। तीनों थाना प्रभारियों से कहा कि पुलिस जवानों के लिए काढ़ा व ग्लूकोज का इंतजाम करवाओ।
पदम नगर पुलिस ने चालान बनाए
रविवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पदम नगर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने आठ वाहनों के चालान बनाए। व 11 लोगों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dVza6x
via IFTTT
