सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त तत्वावधान में शहर के 475 सामान्य मध्यवर्गीय परिवारोंकाे अब तक 28 क्विंटल खाद्य सामग्री बांटी गई है। ब्राह्मण समाज के डाॅ. अशाेक शास्त्री ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। कई समान्य मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। मध्यवर्गीय परिवार के लोगों शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है। जिसका असर धार शहर में भी है। जिसे देखते हुए सर्व ब्राह्मण समाज एवं संस्था जय हो के संयुक्त तत्वाधान में डाॅ. अशोक शास्त्री, धर्मेंद्र जोशी, विश्वास पांडे, ऋषि भार्गव, अमरीष शर्मा द्वारा मानव सेवा की जा रही है। समाज बंधुओं ने निर्णय लिया की सामग्री देते समय किसी के भी साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया वायरल नहीं करेंगे। जानकारी संजय शर्मा ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cHHruG
via IFTTT
