भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौ में बेहट रोड पर दतिया जिले की सीमा पर चौकसी कर रहे कोरोना योद्धाओंं पर फूल बरसाकर सम्मानित किया। सौरा पर जिले का नाका लगा है। गुरुवार को पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष गोपाल कुशवाह ने महामंत्री रामअख्तियार गुर्जर ने कर्मवीरों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुशवाह ने कहा देश आज कोरोना महामारी से बुरी तरह से जूझ रहा है। यह ऐसी वैश्विक समस्या है जिसने दुनिया के सभी देशों की अर्थ व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। सरकार ने अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बाजार और इंडस्ट्रीज एरिया को खोलने का निर्णय लिया है लेकिन हमें भी सावधानी पूर्वक अपना ध्यान रखना होगा।
इस अवसर पर डॉ. राहुल भदौरिया, नायब तहसीलदार निशिकांत जैन, जेपी शर्मा, पुलिसकर्मी, बिजली कंपनी के कर्मचारी आदि लोगों को सम्मानित किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xnpvzb
via IFTTT
