ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पर शुक्रवार को महिलाएं वट सावित्री का व्रत रखेंगी। इसी दिन शनि जयंती भी है। इस मौके पर शहर के गोलंबर स्थित शनि मंदिर एवं किला रोड स्थित नवग्रह मंदिर में श्रद्धालु संकट निवारण की कामना से शनिदेव का तेल से अभिषेक करेंगे। जबकि वट सावित्री का व्रत पर महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना के लिए वट वृक्ष पर सूत लपेटते हुए परिक्रमा कर पूजा करेंगी। यह व्रत व पूजा महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए करती हैं। लॉकडाउन के कारण इस बार महिलाएं समूह में वट वृक्ष का पूजन नहीं करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zio0Kk
via IFTTT
