झांसी की ओर से आ रहे प्रवासी मजदूर विंदपुरा गांव के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने बस बदलने को लेकर विवाद खड़ाकर दिया और ओरछा-पृथ्वीपुर मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया। कोरोना वायरस महामारी के बीच लॉकडाउन चल रहा है और धारा 144 प्रभावशील है तथा शासन प्रशासन के द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके ग्राम भेजने के लिए बसें लगाई गई है। और उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश के निवाड़ी एवं टीकमगढ़ जिले के ग्रामों में जाने के लिए मजदूरों को बसों से भेजा जा रहा है।
सोमवार सुबह 10 बजे जैसे ही दो बसें प्रवासी मजदूर को लेकर आईं तो विंदपुरा ग्राम के पास मजदूरों ने बस बदलने को लेकर चक्का जाम कर दिया।
वह बस बदलने को तैयार नहीं थे। उसके बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो थाना प्रभारी मृगेंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को समझाइश दी। इसके बाद मजदूर मान गए और चक्काजाम खोलकर बसों में सवार हो गए। सभी को उनके ग्राम छोड़ा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UqpkSP
via IFTTT