राजधानी में सोमवार को कोरोना के 60 नए मरीज मिले। जबकि मंत्रालय में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के एक आउटसोर्स कर्मचारी की कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मच गया। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने विभाग को सील कर सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग और उन्हें क्वारेंटाइन करने की मांग की है। जिस कर्मचारी की मृत्यु हुई है, वह एक उपसचिव के स्टाफ में प्यून था। उसे चार दिन से सांस लेने में तकलीफ थी। रविवार दाेपहर वे जेपी अस्पताल पहुंचे थे। तब इनका क्सीजन सेचुरेशन महज 30 प्रतिशत था। उन्हें वहां से हमीदिया भेजा गया था। जब वे हमीदिया पहुंचे, तब तक उनकी माैत हाे चुकी थी। काेराेना संदिग्ध हाेने के कारण सैंपल लिया गया और प्रशासन ने परिजनाें की माैजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कराया था। साेमवार काे उनकी जांच रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं राजधानी में 108 एंबुलेंस सेवा के 6 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं।
दतिया में बैंक ऑफ इंडिया के 10 कर्मचारी संक्रमित
वहीं,दतिया जिले में पीतांबरा पीठ के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया के 13 में से 10 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को इन कर्मचारियों में कोरोना के लक्षण जैसे- बुखार-खांसी सामने आए थे। इसके बाद सभी 13 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dKn4NP
via IFTTT