देवासरोड स्थित कैथोलिक चर्च बुधवार से खुल गया। सुबह और शाम को सीमित संख्या में समाजजनों ने चर्च में प्रार्थना की। फादर शोनी जोसेफ के अनुसार पहले दिन बहुत कम लोगों को बुलाया था। चर्च में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजिंग की व्यवस्था की गई है। हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही प्रार्थना में प्रवेश दिया गया। रविवार को ज्यादा लोग आते हैं। इसलिए चार स्लॉट में प्रवेश देंगे- सुबह 6.45, 8.30, 10.30 और शाम 5 बजे प्रार्थना होगी। हर स्लॉट में 100 से कम लोग रहेंगे। प्रार्थना में वे ही लोग आएंगे, जिन्हें सूचना दी गई है। प्रार्थना के बाद सैनिटाइजेशन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ff9brc
via IFTTT
