सटई थाना क्षेत्र के बांदनी गांव में शुक्रवार की सुबह 9 माह का मासूम पानी के टब में गिरने से बीमार हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पर बच्चे के पेट और सीने में पानी भर जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बांदनी के महादेवा अहिरवार का 9 महीने का बेटा अंशू शुक्रवार की सुबह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान बच्चा पानी से भरे टब के पास पहुंच गया और उसमें गिर गया। बच्चे को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पर बच्चे के पेट और सीने में पानी भर जाने के कारण कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XW4AEx
via IFTTT
