फायर ब्रिगेड ऑफिस के सामने सोमवार दोपहर सड़क पर 100 रुपए के नोट मिलने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों नोट जब्त कर लिए हैं। फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि नोट किसने यहां फेंके। आशंका यह भी है कि हो सकता है किसी के रुपए यहां
गिर गए हों।
टीआई यूनिवर्सिटी रामनरेश यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे फायर ब्रिगेड ऑफिस के पास ही कर्मचारी कुर्सी डालकर बैठे हुए थे। अचानक 100 रुपए के नोट ऑफिस के पास ही सड़क पर दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर नोट से कोरोना संक्रमण फैलाने के वीडियो लगातार वायरल हुए। भोपाल और इंदौर में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थीं। इसके चलते कर्मचारी डर गए। इन लोगों ने फायर ऑफीसर देवेंद्र जखेनिया को बुलाया। नोट एक लकड़ी से दबा दिए गए। फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने दस्ताने और मास्क पहनकर नोट पन्नी में रख लिए हैं। इन्हें जब्त कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RObbh5
via IFTTT
