एक युवक को दुकानदार और उसके बेटे ने सरिया और लाठी से घेरकर पीटा। दोनों ने उसे तब तक पीटा, जब तक वह मरणासन्न हालत में नहीं पहुंच गया। युवक के बेहोश होते ही दोनों भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के बाद एफआईआर दर्ज की। गिरवाई थाना प्रभारी शत्रुघन मिश्रा ने बताया कि सिकंदर कंपू के पास माता मंदिर के पास रहने वाला बंटी शाक्य घर में साेमवार शाम करीब 5 बजे दुकान खोले था। इसी इलाके में रहने वाला विशाल खटीक गुटखा लेने आया। 10 रुपए का गुटखा 30 रुपए में बेचने पर उसने दुकानदार को टोका। इस पर बंटी अभद्रता करने लगा। जब विशाल ने विरोध किया तो बंटी और उसका बेटा सड़क पर आ गए। सरिया और लाठी से उसकी मारपीट शुरू कर दी। विशाल के परिजन बचाने आए तो उनसे भी मारपीट कर दी।
समूह में खड़े युवकों को वकील ने मना किया तो पथराव कर की फायरिंग
पिंटो पार्क पर रहने वाले एडवोकेट अमृत सिंह यादव का घर के पास ही मैरिज गार्डन है। अमृत सिंह यादव ने बताया कि रविवार रात करीब 9.30 बजे वह घर के बाहर टहल रहे थे। तभी मैरिज गार्डन की बाउंड्री पर करीब 20 युवक खड़े हुए थे। ये न मास्क लगाए थे और न ही ग्लब्स पहने थे। इनसे सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कहा। इस पर यह लोग अभद्रता करने लगे। अचानक सड़क पर पड़े पत्थर उठाकर पथराव कर दिया। इसके बाद तीन गोलियां चलाकर भाग गए। टीआई गोला का मंदिर हीरा सिंह चौहान के मुताबिक पथराव और गोली चलाने वालों में दो युवकों के नाम ऋषभ यादव और शिवम तोमर हैं। करीब 15 युवक और थे। केस दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XTdoLY
via IFTTT
