कोरोना महामारी की जंग में घर-घर जाकर कोविड-19 की लड़ाई लड़ रहीं प्रदेश 1.80 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और पंचायत एवं ग्रामीण विकास के करीब 45 हजार कर्मचारियों को डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस की तरह ही कोविड-19 योद्धा का दर्जा मिल गया है।
इस योजना में इन्हें शामिल करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुपम राजन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने समस्त कलेक्टरों को रविवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश के सवा दो लाख कर्मचारी सीएम कोविड-19 कल्याण योद्धा योजना में शामिल हो गए हैं। अब इन्हें सुरक्षा किट, 10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि व 50 लाख रुपए का बीमा कवर किया जाएगा। दरअसल इन कर्मियों को इस योजना में शामिल करने के लिए असंगठित क्षेत्र कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे सुल्तान सिंह शेखावत ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की थी। इसके बाद दोनों विभागों द्वारा कलेक्टरों को आदेश जारी किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि योजना में आंगनबाड़ी कर्मियों को महिला बाल विकास के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, लिपकीय अमले के अतिरिक्त आउट सोर्स कर्मियों को रेपिड रिस्पॉन्स टीम में शामिल किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bnuMwm
via IFTTT
