हरसिद्धि के पीछे योगीपुरा में रहने वाली साध्वी गंगा ऋषि 52 साल को रविवार सुबह मकान मालिक ने ताला नहीं खोलने दिया। काफी देर तक साध्वी परेशान होती रही व महिला मकान मालिक से बहस भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व समझाइश से मामला निपटाया। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया साध्वी के पति लॉकडाउन में कहीं बाहर फंसे हुुए हैं। साध्वी यहीं पर है पर कुछ समय से शहर में स्थित आश्रम में रुकी हुई थी। इसलिए जब वह रविवार को किराए के मकान पर पहुंची तो मकान मालिक का कहना था कि पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाओ फिर घर का ताला खोलना। समझाइश से दोनों मान गए व स्वास्थ्य परीक्षण भी करवा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z9zy25
via IFTTT
