दौलतगंज क्षेत्र में पास स्थित शिकारी गली में रहने वाले मौलाना मंजूर के तब्लीगी जमात में शामिल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस उसके यहां जांच करने पहुंची। सीएसपी रजनीश कश्यप ने बताया कि मौलाना मंजूर महाराष्ट्र व भोपाल जमात में शामिल होने के लिए गए थे, जिसे होम क्वारेंटाइन कर दिया है। स्वास्थ्य अमले ने सेंपल भी लिया, जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।
महिला की मौत के बाद सैनिटाइज नहीं किया क्षेत्र
भार्गव मार्ग के समीप रहने वाली फरजान बी की शनिवार को मौत हो गई। पार्षद सलीम कबाड़ी ने आरोप लगाया महिला को कोरोना संदिग्ध मानते हुए कब्रस्तान ले गए। वह संदिग्ध थी तो क्षेत्र सैनिटाइज करना था, वह नहीं किया।
भैरवगढ़ जेल के बंदी की मौत, शव घर नहीं भेजेंगे
मक्सी निवासी अजय कंजर की रविवार को जिला अस्पताल जेलवार्ड में मौत हो गई। वह हत्या के प्रयास मामले में भैरवगढ़ जेल में बंद था। डॉक्टरों ने हार्टअटैक से मौत होना बताई है। भैरवगढ़ थाना एसआई लुइस टोप्पो ने बताया सोमवार को पत्नी, पिता व भाई यहां आकर अंतिम संस्कार करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3boyGov
via IFTTT
