इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सेजवानी फाटे के पास गुजरात के सूरत से मजदूर रिक्शा से यूपी जा रहे थे। चालक पूरी रात से रिक्शा चला रहा था। दिन में नींद की झपकी लगने से डिवाइडर से टकराकर रिक्शा क्र. (जीजे 01 टीडी 5269) पलट गया। इसमें 5 मजदूर सवार थे। घाटाबिल्लौद पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची। रिक्शे को खड़ा कर 2 बालिकाओं काे चाेट आने पर अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। पुलिस चौकी के हैड गौरीशंकर सोलंकी ने घायल बालिकाओं को घाटाबिल्लौद के निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद रिक्शे को गैरेज पर ले जाकर सही कराया। सभी मजदूरों को शाउमावि में खाना खिलाने के बाद रात्रि विश्राम कराया। रविवार सुबह रिक्शा तैयार होने पर सभी काे यूपी के लिए रवाना किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X4Ohns
via IFTTT
