सागर बीएमसी से मंगलवार को तीन महिलाओं को छुट्टी दे दी गई। ये महिलाएं कोरोना को हराकर अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसके साथ सागर के पांचों मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। डॉक्टर, स्टाफ के चेहरे पर इस बड़ी जीत की खुशी थी। स्वस्थ हुई महिलाओं ने डॉक्टरों का आभार अनोखे अंदाज में व्यक्त किया। स्टाफ ने महिलाओं का अभिनंदन किया।
तुझे लग जाए मेरी ‘उमर’
मां-बेटे के मिलन का यह भावुक दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखें नम हो गईं। 14 दिन बाद ठीक होकर जब यह महिला अपने घर पहुंची तो उसके तीन साल के बेटे उमर ने बांहें फैलाकर मां का स्वागत किया। मां ने उसे गोद में भरते हुए पूरा प्यार एक साथ उड़ेल दिया। उमर मां के बीमार होने के बाद से पिछले 14 दिन नाना के पास रहा। मां ने उसे खिलौना देकर अपने खिलौने को कुछ यूं दुलारा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z97Anf
via IFTTT
