ये हैं आयुष विभाग में मेडिकल ऑफिसर डॉ.पवन पाटीदार। दो माह से अपने दो जुड़वा बच्चों और पत्नी से दूर रहकर कोरोना मरीजों की चिकित्सा सेवा में लगे हैं। उनकी पत्नी और दोनों बेटे बदनावर के खिलेडी पैतृक गांव में रह रहे हैं। छोटा बेटा रियान्स (4 साल) सुन और बोल नहीं सकता। उसके स्वास्थ्य की चिंता के बीच डॉ. पाटीदार दो माह से रैपिड रिस्पांस टीम में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे नागझिरी थाना के रहवासी क्षेत्रों में मरीजों को चिकित्सा सेवा देने और उन्हें अस्पताल भेजने का कार्य कर रहे हैं। डॉ. पवन ने बताया वे आगर रोड स्थित वीर नगर कॉलोनी में रहकर फर्ज निभाने में लगे हैं। बच्चों से मोबाइल पर ही बात हो पा रही है। उनका छोटा बेटा सुन व बोल नहीं पाता है इसलिए उसके स्वास्थ्य की चिंता भी बनी रहती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35yGD8C
via IFTTT
