टीकमगढ़ पृथ्वीपुर मार्ग पर ग्राम पंचायत मड़िया के गतारा गांव के पास तेज गति से जा रही बोलेरो गाड़ी पलटने से 4 व्यक्ति घायल हो गए। शनिवार की सुबह 4.30 बजे दिल्ली से इलाज कराकर मुहारा जा रही बोलेरो क्रमांक एमपी 16 बीडी 0641 जैसे ही गतारा ग्राम के पास पहुंची, तो उसके चालक रामसिंह यादव का नियत्रण बिगड़ गया और अचानक पुलिया के पास टकरा कर बोलेरो पलट गई।
जिसमें चालक रामसिंह यादव के अलावा दिलीप तिवारी, कुंजी राय, अभय रावत सभी निवासी मुहारा थाना जतारा घायल हो गए। थाना प्रभारी मृगेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि बोलेरो वाहन गतारा गांव के पास पलट गया। वैसे ही तत्काल मौके पर पहुंचे और डायल 100 भी मौके पर पहुंची। घायलों को वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए भेजा गया। घायलों का डॉक्टरों ने उपचार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ywI3Vf
via IFTTT
