शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 12 होने पर प्रशासन द्वारा पांच क्षेत्रों को कंटेनमेंट बनाकर सील कर दिया। मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। संक्रमण से बचने के लिए अन्य क्षेत्र के लोग भी गली-मोहल्लों को कंटेनमेंट बना रहे हैं। हम्माल मोहल्ल, स्कीम नंबर 7, घंटाघर क्षेत्र, मेहनोत नगर के साथ ही लक्कड़ मंडी कंटेनमेंट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। लोगें को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा रही है। लोगों के क्षेत्र से बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। शहर के कई छोटे-बड़े मोहल्ले और कॉलोनियों में लोगों में डर हैै। उन्होंने अपने यहां के रास्तें बंद कर अनजान व बाहर से आने वालों पर निगरानी कर रहे हैं।
पॉजिटिव या संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्कीम नंबर 7, हम्माल मोहल्ला, घंटाघर व मेहनोत नगर को कंटेनमेंट बना दिया। 14 दिन तक यहां आने-जाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने पांच कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए। लेकिन लोगों ने जागरूकता का परिचय देते हुए अपने क्षेत्रों को भी सुरक्षित करना शुरू कर दिया। शहर के कई गली-मोहल्लों व कॉलोनियों के रास्तों को रहवासियों ने ही बांस-बल्ली, वाहन, पतरे, लोहे के पाइप और अन्य अवरोधक लगाकर बंद कर दिया। कई जगह तो दिनभर रहवासी क्षेत्र के युवा तैनात रहते हैं। किसी जरूरी काम या इमरजेंसी होने पर वे उसका नाम पता नोट करने के बाद ही जाने देते हैं।
सैनिटाइजर से धुलवा रहे हाथ
पॉश कॉलोनियों में प्रवेश का एक ही मार्ग है। जहां 24 घंटे चौकीदार तैनात रहता है। जहां किसी भी बाहरी व्यक्ति काे प्रवेश पूछताछ के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। हनुमान नगर निवासी अरुण गोयल ने बताया कॉलोनी में किसी को बाहर जाने व आने की अनुमति नहीं है। रहवासी जरूरी काम से कहीं जाता है तो वापस आने पर सैनिटाइजर से हाथ धुलाने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है।
लोगों में जागरुकता बढ़ी है
शहर में जहां कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध मिलने व 4 क्षेत्रों को कंटेनमेंट बनाया है। दूसरी तरफ अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए निजी कंटेनमेंट बना दिए है। जहां किसी को प्रवेश नहीं देते हैं। नगरपालिका का कचरा या सैनिटाइजेशन वाहन जाता है तो वह पूरा सहयोग करते हैं। उनके लिए वह रास्ते खुलते है और बाकी 24 घंटे बंद रहते है।
विश्वास शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नपा, नीमच
इन क्षेत्रों में लोगों ने बना रखे निजी कंटेनमेंट
शहर में करीब 15 से 20 क्षेत्र ऐसे में जहां लोगों ने निजी कंटेनमेंट बनाकर मुख्य मार्गों को ब्लॉक कर रखा है। इसमें सनसिटी कॉलोनी महू रोड, उदयपुर विहार, विनोबा गंज, हनुमान नगर, शक्ति नगर, बंगला नंबर 58, राजस्व कॉलोनी, गांधी भवन के पास समेत कई रहवासियों ने पूरी तरह सख्ती से वहां के रास्ते व गलियां बंद कर रखी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WIklNz
via IFTTT
