प्रवासी मजदूरों के परिवहन की व्यवस्था देखने संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी और आईजी विवेक शर्मा शनिवार को महाराष्ट्र बार्डर पर पहुंचे। संभाग के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के मुताबिक, अब तक 48 हजार से अधिक मजदूरों को मप्र के बाहर व अन्य जिलों में भेज चुके हैं। बाहर से करीब 90 हजार मजदूर प्रदेश लौटे हैं। इंदौर में 2 हजार मजदूर आए हैं, जबकि धार में 2910 आए और 2340 को दूसरे जिलों में भेजा। खरगोन में 1904 मजदूर लौटे हैं तो खंडवा में इनकी संख्या 2 हजार के करीब है। खंडवा से 189 बसों से 7300 मजदूरों को दूसरे राज्यों व जिलों में पहुंचाया है। झाबुआ से सबसे ज्यादा 85 हजार 646, बड़वानी से 25 हजार, बुरहानपुर से 10,271 मजदूर लाए और ले जाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fXwXt2
via IFTTT
