कोरोना महामारी के चलते ग्रामीण इलाकों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रही है। आंगनवाड़ी केंद्र क्र.1 मालीखेड़ी की कार्यकर्ता मीनाक्षी श्रोत्रिय ने बताया कि जिला अधिकारी सुभाष जैन व परियोजना अधिकारी रीना सोलंकी, पर्यवेक्षक उमा पंवार के निर्देशों पर गर्भवती व धात्री महिलाओं व बच्चों को पोषण आहार घर-घर जाकर वितरण किया जा रहा है। साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा दीवार लेखन से जागरूक किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा खुद घरों पर मास्क बनाकर लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता व सहायिकाएं इस कार्य में जुटी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zLUgW4
via IFTTT
