शहर में लगातार अलग-अलग इलाकाें में काेराेना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं लेकिन दिक्कत उन क्षेत्राें में ज्यादा बढ़ी है, जाे पहला मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट एरिया घाेषित किए गए अाैर फिर 28 दिन तक उन इलाकाें में नया मरीज नहीं मिला था। एेसे इलाकाें अाैर उनकी अासपास की काॅलाेनियाें में नए मरीज मिलने से फिर से कंटेनमेंट एरिया बढ़ गए हैं। ये क्षेत्र अामखाे, कंपू, बहाेड़ापुर, हजीरा अाैर डबरा हंै। इन क्षेत्राें में अप्रैल में मरीज ठीक हाेने के बाद लाेगाें ने राहत की सांस ली थी लेकिन मई में फिर से मरीज मिलने से ये एरिया रेड जोन में आ गए हैं।
आईसीएमआर की नई गाडलाइन के तहत जिस जगह संक्रमित मिलता है, उसके घर काे एपीसेंटर मानकर सिर्फ कॉलोनी या गली को ही कंटेनमेंट माना जाता है, लेकिन जब ऐसे स्थानों की संख्या एक ही क्षेत्र में ज्यादा हो जाती है तो फिर पूरा एरिया ही बफर जोन में तब्दील हो जाता है। जिले में शनिवार को दो नए कंटेनमेंट एरिया बनाए गए। इस तरह अब कंटेनमेंट एरिया यानि हॉटस्पॉट की संख्या बढ़कर 28 तक पहुंच गई है। जिले में कुल 9 लाख वर्ग मीटर एरिया हॉटस्पॉट में शामिल किया गया है।
आमखाे: न्यू विजय नगर ग्रीन हुआ तो विजय नगर में मिला संक्रमित
आमखाे स्थित न्यू विजय नगर की रहने वाली ट्राेमा सेंटर की नर्स लता प्रभारी के संक्रमित पाए जाने के बाद इस क्षेत्र के एक किलाेमीटर एरिया काे कंटेनमेंट एरिया बनाया गया था। गत 18 अप्रैल काे लता प्रभारी ठीक हाेकर घर लाैट गईं। एक दिन पहले ही इस क्षेत्र में नया संक्रमित नहीं मिलने के कारण आईसीएमआर की गाइडलाइन कंटेनमेंट मुक्त कर दिया गया, लेकिन 11 मई को आमखो क्षेत्र के ही विजय नगर में रहने वाले डॉ. उमेश भी संक्रमित पाए गए। इस कारण विजय नगर काे कंटेनमेंट एरिया घाेषित किया गया है। हालांकि नई गाइडलाइन के तहत अब कंटेनमेंट एरिया सिर्फ मरीज की गली या उसकी कॉलोनी की सीमा को ही माना जा रहा है।

बहाेड़ापुर: मुबारक ठीक हुआ ताे पास के क्षेत्र में मिलने लगे मरीज
बहाेड़ापुर क्षेत्र की नारायण विहार काॅलाेनी में दिल्ली से लाैटा मुबारक खान गत 22 अप्रैल काे संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उसकी काॅलाेनी काे कंटेनमेंट एरिया घाेषित किया गया। मुबारक के ठीक हाेने के बाद एक दिन पहले ही उसकी काॅलाेनी काे कंटेनमेंट मुक्त किया गया है, लेकिन अब उसके अासपास के इलाके नए कंटेनमेंट जाेन में तब्दील हाे गए हैं। शीलनगर अाैर सागरताल स्थित नगर निगम की मल्टी में मरीज मिलने के बाद इन दाेनाें क्षेत्राें काे कंटेनमेंट एरिया घाेषित किया गया है। शील नगर में अहमदाबाद से लौटी हेमलता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाहरी लोगों की आवाजाही सड़कों पर बैरिकेड लगाकर बंद कर दी गई है।
कंटेनमेंट एरिया में रियायत नहीं मिलेगी
जिले के जिन क्षेत्राें काे कंटेनमेंट घाेषित किया गया है उनमें लाॅकडाउन-4 में रियायतें नहीं मिलेंगी। खासताैर पर दुकानें नहीं खुलेंगी अाैर सिर्फ होम डिलीवरी के जरिए ही लोग सामान ले सकेेंगे। प्रशासन इस प्लान को 18 मई को लागू करेगा। इसके लिए सरकार की गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cDpyNH
via IFTTT
