मंदसौर | राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान सीएमएचओ डाॅ. महेश मालवीय ने कहा कि जनसमुदाय की प्रभावी सहभागिता ही डेंगू नियंत्रण की कुंजी है। जिला मलेरिया अधिकारी करणसिंह भूरिया ने बताया कि डेंगू के मच्छर सामान्यत : दिन के समय काटते हैं। इन मच्छरों की उड़ान करीब 400 मीटर की होती है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। जिला मीडिया अधिकारी डॉ. एमएल कश्यप ने बताया कि डेंगू के बचाव के लिए अपने घरों के आस-पास खुली जगहों पर जल का जमाव नहीं होने दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cEOmoj
via IFTTT
