लॉकडाउन के 50 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी मजदूरों का पलायन रुक नहीं रहा है। शनिवार को खातेगांव से पैदल निकल रहे मजदूर परिवारों की मदद स्थानीय समाजसेवियों और प्रशासन ने की। पीथमपुर की एक साबुन फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का एक समूह साधन नहीं मिल पाने के कारण अपने गृह प्रदेश छत्तीसगढ़ जाने के लिए 2 दिन पहले पैदल ही निकल पड़ा। समूह में 20 महिला-पुरुष और 5 छोटे-छोटे बच्चे थे। इनमें से कुछ छत्तीसगढ़ के बालोद और कुछ अन्य जिले के मूल निवासी हैं। शनिवार को दो दिन में पीथमपुर से खातेगांव पहुंचे। खातेगांव के कुछ लोगों की जब इन पर नजर पड़ी तब ये सभी थके हारे मजदूर दाना बाबा के पास एक पेड़ की छांव में विश्राम कर रहे थे। समाजसेवी विनोद यादव गुरु, सुनील यादव झब्बू, इंद्रेश यादव सहित कुछ साथियों ने इनके चाय, नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की। खातेगांव पुलिस और नगरीय प्रशासन ने इनके के लिए गाड़ी की व्यवस्था की और जरुरी परमिशन बनाकर गृह प्रदेश छुड़वाने की व्यवस्था की साथ में शाम के लिए भोजन भी पैक करके दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/364sgJs
via IFTTT
