नगर के कुछ लोग मूक पशु-पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। डांडिया सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में जगह-जगह राहगीरों को भोजन कराया जा रहा है एवं कुछ आवश्यक सामग्री भी उन्हें दी जा रही है। सोसाइटी के चेयरमैन डालचन्द जाट ने बताया, संस्था द्वारा मानव सेवा के साथ-साथ जंगल में रह रहे पशु-पक्षी अाैर वानराें का भी ख्याल रखा जा रहा है। जंगलों में जाकर हम उन्हें पानी और भोजन की यथा रूप व्यवस्था कर रहे हैं। जगह-जगह पहुंचकर पशु-पक्षियों को भोजन की व्यवस्था करा रहे हैं। कोरोना वायरस के इस संकट के दौर में हर व्यक्ति को इन बेजुबान पशुओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AsTk9s
via IFTTT
