लॉकडाउन में भी तस्करों द्वारा नए-नए तरीके से मादक पदार्थ तस्करी की जा रही है। इसका खुलासा शनिवार को जावद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में हुआ।टीआई ओपी मिश्रा ने बताया शनिवार दोपहर में मुखबिर की सूचना पर कैली गुठलीई रोड पर गांव आटा मोड के यात्री प्रतीक्षालय के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान ट्रक क्रमांक आरजे 19 जीए 1884 पहुंचा। जिसे रोककर तलाशी ली तो पिछले हिस्से में 10 कट्टों में डोडाचूरा भरकर जमाया तथा उसके ऊपर प्लाइवुड बिछाकर गोबर की खाद भरी हुई थी। प्रारंभिक तलाशी में पता नहीं चला। जब खाद को हटाया तो नीचे कट्टे दिखे। इन्हें जब्ती में लेकर तौल करा दो क्विंटल डोडाचूरा मिला। ड्राइवर सवाइराम (20) पिता दादाराम जाट निवासी खारी थाना धोरीमाना जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी तलाशी के दौरान चकमा देकर भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। टीआई मिश्रा ने बताया गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि राजाराम नामके व्यक्ति ने उसे 10 हजार रुपए देकर ट्रक लाने और कनेरा के पास कैली गांव से गोबर के खाद के नीचे डोडाचूरा भरकर जोधपुर लाने का सौदा किया था। राजाराम लगातार मोबाइल से लगातार ड्राइवर के संपर्क में था। ड्राइवर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने के साथ आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इस मामले में और कौन लोग शामिल है। उनकी पहचान कर इस मामले में आरोपी बलाया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zhkfzk
via IFTTT
