फूप में शराब ठेकों से ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से देशी शराब का बिक्रय किया जा रहा है। सरकार ने शराब पर टैक्स बढ़ाकर करीब दो गुने दाम कर दिए हैं फिर भी माफिया अपने रेट तय करके कारोबार कर रहे हैं। फूप में भदाकुर तिराहे पर अंग्रेजी शराब का ठेका है लेकिन यहां ग्राहकों को देशी शराब के क्वाटर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जो 40 रुपए तक महंगा दिया जाता है। इसी तरह बरही और भोनपुरा में देशी शराब के ठेके संचालित हैं जिन पर अंग्रेजी शराब के साथ बीयर खुलेआम बेची जा रही है।
मालूम हो कि लॉकडाउन में डेढ़ महीने बाद जब शराब के ठेका खुले तो खरीदारों की लंबी लाइनें दुकानों के बाहर लगी रहीं। प्रशासन ने ठेका संचालकों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए आदेश तक दिए लेकिन ठेकों के बाहर न तो गोल घेरे बनाए गए हैं और न हीं हाथ धोने के लिए साबुन व सेनेटाइजर रखा गया है। इतना ही नहीं बिना मास्क के शराब खरीदने वालों को आसानी से बोतलें दी जा रही हैं। इस संबंध में आबकारी अधिकारी अमरसिंह सिसोदिया का कहना है कि ठेकों पर शराब इस प्रकार से बेची जा रही है तो अवैध है जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xh4SEJ
via IFTTT
