अंचल के गेहूं और सरसों उपार्जन केंद्रों पर काम करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को मप्र जन अभियान परिषद के नोडल अधिकारी जयप्रकाश शर्मा ने कोरोना वायरस से बचाओ के तरीके बताए।
गौरतलब है कि मप्र जन अभियान परिषद के नोडल अधिकारी शर्मा गुरुवार को मेहगांव और गोहद के गेहूं और सरसों उपार्जन केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर काम करने वाले कर्मचारी और मजदूरों से कहा कि फसल की तौल करते समय सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। वहीं तौल करने से पहले अपने हाथों को साबुन से साफ करें। इसके अलावा मुंह पर मास्क जरूर लगाए। जिनके पास मास्क नहीं है वे लोग गमछा मुंह पर बांधकर रखें। साथ ही अपने साथ सेनेटाइज जरूर रखें। यह बीमारी के साथ सभी को काम करना सीखना होगा। इसके अलावा कोरोना से बचने के उपाय से आप लोग अन्य लोगों को भी अवगत कराएं। इस मौके पर आरएस गौर, एमएस चौहान, जितेंद्र सिंह भदौरिया, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bS4fGV
via IFTTT
