राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने साेमवार काे थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियाें पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख मनोज राय ने कहा हम आप सभी के जज्बे को नमन करने आए हैं। स्वयं सेवकों ने शंख और बांसुरी वादन भी किया। थाना प्रभारी डीएस चौहान ने कहा आपने हमारे पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सभी का सम्मान किया, इसके लिए हम आभारी हैं।
ग्वाला समाज कोरोना लॉकडाउन में ग्वालटोली के पांच वार्डों में 42 दिनों से लगातार सेवा कर रहा है। साेमवार काे समाज ने नगरपालिका के स्वच्छता दूतों का सम्मान किया। मीडिया प्रभारी सुनील यादव ने बताया समाज के सदस्यों ने श्रीफल भेंटकर सभी के ऊपर फूलों की बरसात की। इस अवसर पर ग्वाला समाज के वरिष्ठ दीवान धन्नालाल गुजेले, चौधरी नंदकिशोर यादव, आत्माराम यादव, नरेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WpetJb
via IFTTT
