सोमवार को प्रदेश में मौसम ने दो रंग दिखाए। निमाड़ व मालवा क्षेत्र के इलाके खूब तपे। खरगोन में पारा 44.5 और खंडवा में 43.1 डिग्री पर पहुंच गया। भाेपाल में कुछ राहत रही। यहां तापमान करीब एक डिग्री गिरकर 41.2 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य के कई शहरों में बारिश हुई। ग्वालियर में 15 मिलीमीटर पानी बरसा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि राजस्थान के पास बना चक्रवाती हवा का घेरा हरियाणा की तरफ से शिफ्ट हो गया। पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक तरफ लाइन बनी हुई है एवं एक अन्य ट्रक लाइन भी यहां से होकर गुजर रही है। इन कारणों से तापमान बढ़ा और बारिश हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W2K97X
via IFTTT
