साेमवार से कृषि उपज मंडी नए नियमाें के साथ शुरू हाेगी। पहले 50 किसानाें से उपज खरीदी जाएगी। साेशल डिस्टेंसिंग का नियमित पालन हाेने पर संख्या बढ़ाएंगे। शनिवार सुबह एसडीएम दर्राे ने मंडी में व्यापारियाें से चर्चा की। अधिकारियाें और व्यापारियोंमें खरीदी नियमाें की सहमति बनने के बाद एसडीएम ने प्रस्ताव कलेक्टर श्रीकांत बनाेठ के सामने रखा। उनकी मंजूरी मिलते ही एसडीएम ने मंडी चालू करने की घाेषणा की। सचिव राकेश दुबे ने बताया आरटीजीएस से भुगतान किया जाएगा। सप्ताह मेंसाेमवार, मंगलवार व बुधवार काे गेहूं खरीदी हाेगी। गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार काे अन्य उपज खरीदी जाएगी। सामान्य दिनाें में मंडी में 400 ट्राॅलियां तुलाई के लिए आती थी। मंडी बंद हाेने से साैदा पत्रक से खरीदी की जा रही थी। अब तक 13 हजार 608 किसानोंसे 69012.1 टन उपज खरीदी की जा चुकी है।
किसान ध्यान दें.... इस प्रक्रिया के तहत नए नियम के साथ आपकी उपज मंडी में बिकेगी
1. संख्या नियंत्रण: किसानाें काे निर्धारित संख्या में ही किसानाें काे प्रांगण में प्रवेश कराकर खरीदी की जाएगी।
2. नियंत्रण प्रक्रिया: किसान सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र रणदा के माेबाइल नंबर 8225013100 व 7470774188 पर संपर्क कर रविवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक उपज बिक्री की तिथि ले सकता है। इस दाैरान किसान का नाम, गांव, तहसील, जिले की जानकारी ली जाएगी। साथ ही उपज का नाम, मात्रा भी पंजी में दर्ज हाेगी। किसान काे उपज लाने की अनुमति देने से पहले उसे वर्तमान मेंप्रचलित भाव बताने के साथ प्रतिदिन परिवर्तनीय भाव की जानकारी भी दी जााएगी। किसान से सहमति मिलने के बाद उसे मंडी में उपज लाने की तिथि बताई जाएगी। अधिकतम दाे व्यक्ति उपज बेचने आ सकेंगे। जिस किसान का नाम रिकाॅर्ड में दर्ज हाेगा। उसे आना जरुरी हाेगा। अाईडी प्रूफ के ताैर पर पहचान पत्र भी लाना हाेगा। एक दिनांक काे निर्धारित संख्या से पांच अतिरिक्त हाेने पर अगली तारीख दी जाएगी। सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खरीदी चलेगी। कम्प्यूटर कक्ष के कर्मचारी किसान काे उनके माेबाइल नंबराें पर एसएमएस करेगा। जिसमें उपज लाने की तिथि व समय दिया जाएगा।
3. प्रवेश प्रक्रिया: सुबह 7 बजे से प्रवेश शुरू हाेगा। गेट से दाे-दाे वाहन आगे बढ़ाए जाएंगे। दाेनाें वाहन के प्रवेश करने पर उसे प्रथम गेट पर बने कक्ष के सामने संकरे मार्ग पर राेका जाएगा। एक सुरक्षाकर्मी चालक व वाहन में आए व्यक्ति का हाथ धुलाएगा। प्रवेश जारी करने की जगह बताएगा। हाथ धाेकर आए किसान काे ही प्रवेश पर्ची दी जाएगी। वाहन भी सैनिटाइज किया जाएगा। वाहन काे चिन्हांकित स्थान पर खड़ा किया जाएगा।
4. नीलामी प्रक्रिया: व्यापारी निर्धारित दूरी पर रखी गई कुर्सियाें पर बैठेंगे। सुबह 10 बजे से खरीदी शुरू हाेगी। नीलामी स्थल पर वाहन बुलाकर व्यापारियाें के समक्ष चाराें तरफ उपज का नमूना प्रदर्शित किया जाएगा। बाेली के दाैरान दूसरा वाहन लगवाने व उसकी सैंपलिंग कार्य किया जाएगा। एक वाहन की उपज व उच्चतम बाेली के बाद अनुबंध की प्रक्रिया करते हुए तत्काल दूसरे वाहन की बाेली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दाैरान सिर्फ वाहन चालक व किसान रहेगा। व्यापारियाें काे ट्राॅली में देखने या खड़े रहकर हाथ डालने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर काेई ऐसा करेगा ताे उस पर कार्रवाई की जाएगी। दाेपहर 1 बजे भाेजन अवकाश फिर 2 बजे पुन: नीलामी शुरू हाेगी। जरुरत पड़ने पर व्यापारियाें के सुझाव अनुसार समय मेंपरिवर्तन किया जा सकता है। समय परिवर्तन की सूचना अनाउंस कराई जाएगी।
5. ताैल कार्य: प्रांगण के दाेनाें बीओटी ताैलकार्य प्रारंभ हाेंगे। ताैल कार्य वैसे ही हाेगा जैसा सामान्य नीलामी के बाद हाेता है। इसमें भीड़ इकट्ठा नहीं हाे इसका ध्यान रखा जाएगा। वाहन क्रमानुसार कांटे पर जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी एक सहायक उपनिरीक्षक के नियंत्रण में सुरक्षाकर्मियाें की रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/366vmg1
via IFTTT
