विश्व हिंदू परिषद द्वारा लाॅकडाउन शुरू होने के बाद से जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे भंडारे का प्रथम चरण समाप्त होने पर शनिवार शाम कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने वाले योद्धाओं का सम्मान किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के सामने स्थित भंडारा स्थल पर एएसपी कमल मौर्य, एसडीओपी ज्योति उमठ, आरआई मनीष सिंह तिवारी, एसआई संगीता शर्मा, रणजीत सिंगार, आरसी नागर व प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा, सतीश नाथ, आरक्षक विवेक चौहान व महिला आरक्षक का विहिप पदाधिकारियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विहिप के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक पिंकी पंवार आदि मंचासीन थे। अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष योगेंद्र परमार ने की। जिलाध्यक्ष परमार ने कहा कि प्रशासन व समाजजनों के सहयोग से भंडारे का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण समाजजनों व अन्य लोगों के आग्रह पर शुरू किया जाएगा। संचालन जिला मंत्री रवि चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विनोद कौशल, राहुल माली, गौरव झाला आदि मौजूद थे। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Corona Warriors Honor


विश्व हिंदू परिषद द्वारा लाॅकडाउन शुरू होने के बाद से जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे भंडारे का प्रथम चरण समाप्त होने पर शनिवार शाम कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने वाले योद्धाओं का सम्मान किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर के सामने स्थित भंडारा स्थल पर एएसपी कमल मौर्य, एसडीओपी ज्योति उमठ, आरआई मनीष सिंह तिवारी, एसआई संगीता शर्मा, रणजीत सिंगार, आरसी नागर व प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा, सतीश नाथ, आरक्षक विवेक चौहान व महिला आरक्षक का विहिप पदाधिकारियों ने सम्मान किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विहिप के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा, दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजक पिंकी पंवार आदि मंचासीन थे। अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष योगेंद्र परमार ने की। जिलाध्यक्ष परमार ने कहा कि प्रशासन व समाजजनों के सहयोग से भंडारे का प्रथम चरण पूरा हो चुका है। द्वितीय चरण समाजजनों व अन्य लोगों के आग्रह पर शुरू किया जाएगा। संचालन जिला मंत्री रवि चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष विनोद कौशल, राहुल माली, गौरव झाला आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona Warriors Honor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zHEADl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment