माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की परीक्षा का मूल्यांकन 22 अप्रैल से शुरू करवाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण इस बार केंद्रीय मूल्यांकन न कराते हुए कॉपियां शिक्षकों के घर भेजी जा रही हैं। मूल्यांकन किस तरह से होगा, शिक्षकों तक कॉपी कैसे पहुंचेंगी और उन्हें कितने दिन में कॉपियां चेक करना होंगी, इस बारे में विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी है। 22 से 25 अप्रैल तक शिक्षकों को कॉपियां वितरित की जाएंगी, एक शिक्षक को अधिकतम 450 कॉपियां दी जाएंगी। विशेष परिस्थितियों में संख्या बढ़ाई जा सकती है। शिक्षक को 10 दिन में यह कॉपी चेक करने के बाद जमा करानी होंगी। शिक्षक तक कॉपी कैसे पहुंचेंगी, इस बारे में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्थानीय व्यवस्थाओं के हिसाब से विकल्प खुले रखे हैं। कितने शिक्षकाें को कॉपियां भेजी जाना है और कितने दिन में मूल्यांकन करवाना है। इसको लेकर रविवार काे पद्मा स्कूल में अफसर बैठक करेंगे और इसके बाद कॉपियों के बंडल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गाइड लाइन में ग्रीन जोन वाले जिलों में केंद्रीयकृत मूल्यांकन करवाने का विकल्प भी छोड़ा गया है। इसके लिए जिले के कलेक्टर को माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसरों से बात करना होगी। इसके अलावा मूल्यांकन केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी व्यवस्था करना होगी। बैठक कर तय करेंगे शिक्षकों के घरों तक कैसे कॉपी पहुंचाई जाएं इसका तरीका रविवार को तय किया जाएगा। बंडल बनाने का काम भी रविवार से शुरू करवा दिया जाएगा।-भूपेंद्र सिंह सिकरवार,सहायक मूल्यांकन अधिकारी, पद्मा हायर सेकंडरी मूल्यांकन केंद्र Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Board evaluation guidelines issued, a teacher will get 450 copies, to be tested in 10 days


माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल की परीक्षा का मूल्यांकन 22 अप्रैल से शुरू करवाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लाॅकडाउन के कारण इस बार केंद्रीय मूल्यांकन न कराते हुए कॉपियां शिक्षकों के घर भेजी जा रही हैं। मूल्यांकन किस तरह से होगा, शिक्षकों तक कॉपी कैसे पहुंचेंगी और उन्हें कितने दिन में कॉपियां चेक करना होंगी, इस बारे में विस्तृत गाइड लाइन जारी कर दी है।
22 से 25 अप्रैल तक शिक्षकों को कॉपियां वितरित की जाएंगी, एक शिक्षक को अधिकतम 450 कॉपियां दी जाएंगी।

विशेष परिस्थितियों में संख्या बढ़ाई जा सकती है। शिक्षक को 10 दिन में यह कॉपी चेक करने के बाद जमा करानी होंगी। शिक्षक तक कॉपी कैसे पहुंचेंगी, इस बारे में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्थानीय व्यवस्थाओं के हिसाब से विकल्प खुले रखे हैं। कितने शिक्षकाें को कॉपियां भेजी जाना है और कितने दिन में मूल्यांकन करवाना है। इसको लेकर रविवार काे पद्मा स्कूल में अफसर बैठक करेंगे और इसके बाद कॉपियों के बंडल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। गाइड लाइन में ग्रीन जोन वाले जिलों में केंद्रीयकृत मूल्यांकन करवाने का विकल्प भी छोड़ा गया है। इसके लिए जिले के कलेक्टर को माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसरों से बात करना होगी। इसके अलावा मूल्यांकन केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग, सेनेटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी व्यवस्था करना होगी।
बैठक कर तय करेंगे
शिक्षकों के घरों तक कैसे कॉपी पहुंचाई जाएं इसका तरीका रविवार को तय किया जाएगा। बंडल बनाने का काम भी रविवार से शुरू करवा दिया जाएगा।-भूपेंद्र सिंह सिकरवार,सहायक मूल्यांकन अधिकारी, पद्मा हायर सेकंडरी मूल्यांकन केंद्र



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Board evaluation guidelines issued, a teacher will get 450 copies, to be tested in 10 days


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cuQbUp
via IFTTT

No comments:

Post a Comment