लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद हैं। इस दौरान सरकारी स्कूल के कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को वाट्सएप ग्रुप के द्वारा स्टडी मटेरियल भेजकर तथा ऑडियो और वीडियो के द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है। सरकारी स्कूल के हिंदी माध्यम के छात्राें तक मटेरियल पहुंच रहा है। लेकिन अंग्रेजी माध्यम के छात्राें काे स्टडी मटेरियल हिंदी माध्यम में ही मिल रहा है। इससे छात्र परेशान हैं और उन्होंने इस संबंध में अफसरों से शिकायत की भी है। छात्रों की यह शिकायत अफसरों ने राज्य शिक्षा केंद्र तक पहुंचाई है। इसके बाद अब अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए भी मटेरियल जल्द भेजे जाने का आश्वासन दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल को सरकारी स्कूल के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए थे कि वह वाट्सएप ग्रुप बनाकर अपने स्कूल के छात्रों को इस ग्रुप पर जोड़ें अौर उनकी कक्षाएं ऑनलाइन शुरू कर दें। 7 अप्रैल को स्कूलों के वाट्सएप ग्रुप शुरू कर दिए गए। पहले दाे दिन तक शिक्षकों ने अपनी ओर से नोट्स बनाकर छात्रों को भेजे अौर ऑडियो-वीडियो लेक्चर भी भेजे, दो दिन बाद राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा स्टडी मेटेरियल भेज दिया गया। लेकिन यह स्टडी मेटेरियल केवल हिंदी माध्यम के छात्रों को ही भेजा गया था।
स्कूल शिक्षा विभाग ने लिया था फीडबैक
छात्रों की वाट्सएप कक्षाएं शुरू होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सीधे छात्रों के बात करके यह जानने की कोशिश की कि उनके स्कूल की वाट्सएप कक्षाएं सही तरीके से चल रही हैं या नहीं। फीडबैक लेने के दौरान अंग्रेजी माध्यम के छात्रों ने शिकायत की कि उनका स्टडी मटेरियल हिंदी माध्यम में ही भेजा गया है, इसकी वजह से पढ़ाई मेें परेशानी हो रही है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा भेजे गए स्टडी मटेरियल को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र को इससे अवगत करा दिया गया है ताकि जल्दी स्टडी मटेरियल का इंतजाम हाे सके।
राज्य शिक्षा केंद्र काे अवगत करा दिया है
सरकारी स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम के छात्रों ने शिकायत की है कि उन्हें स्टडी मटेरियल अंग्रेजी माध्यम में नहीं मिला है इस शिकायत से राज्य शिक्षा केंद्र को अवगत करा दिया गया है। वहां से जल्द स्टडी मटेरियल भेजे जाने का आश्वासन मिला है। शिक्षकों से कहा गया है कि वह इन छात्रों को नोट्स दें।
-विकास जोशी, डीईओ, ग्वालियर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Kwh54
via IFTTT
