दूसरे शहरों से ग्वालियर आ रहे लोगों को रोकने के लिए शहर की सीमाओं पर खासा अलर्ट है। इंदौर और दिल्ली से आ रहे एेसे 40 लोगों को मोहना और मुरैना बार्डर पर क्वारेंटाइन कराया गया। उधर, शनिवार शाम को इंडियन आर्मी के एक अफसर शहर के अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। उनका भाई मुरार केंटोनमेंट में ही पदस्थ है। किसी तरह प्रशासनिक अफसरों ने फोन पर उन्हें समझाया, तब उनके भाई सीमा पर ही मिलने पहुंचे। इसके बाद आर्मी अफसर सीमा से ही बरेली के लिए निकल गए। टीआई घाटीगांव दीप सिंह सेंगर ने बताया कि मोहना चेकिंग पॉइंट पर शनिवार शाम को बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग चल रही थी। बाहर से जो लोग ग्वालियर आ रहे थे, उन्हें क्वारेंटाइन कराना था। इसी दौरान एक आर्मी अफसर अपनी गाड़ी से निकल रहे थे। जब उनकी गाड़ी रोकी गई तो बोले कि मुरार केंटोनमेंट में उनका भाई पदस्थ है, उससे मिलकर वह बरेली के लिए निकलेंगे। सीमा पूरी तरह लॉक थी, इसलिए जब उन्हें अंदर जाने से रोका तो जिद पर अड़ गए। इसके बाद एडीएम से फोन पर उनकी बात कराई, तब जाकर वह माने। फिर उनके भाई को ही सीमा पर बुला लिया गया। यहां से मिलकर ही वह बरेली के लिए लौट गए। उधर, मोहना थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि दिन में ट्रकों को रोक-रोककर चेकिंग की गई। इसमें पांच मजदूर ट्रकों में छिपकर ग्वालियर आ रहे थे। इनमें से तीन इंदौर और दो मुंबई से आए थे। इन्हें क्वारेंटाइन करा दिया गया। बाकी 11 लोगों को बॉर्डर से आगे निकाला गया। दिल्ली, उप्र और हरियाणासे लोगों का आना जारी दिल्ली, उप्र और हरियाणा से भी लोगों का शहर में आना लगातार जारी है। इन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। इन्हें क्वारेंटाइन कराया जा रहा है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि दिल्ली से आ रहे 17, हरियाणा से आ रहे 10, मेरठ, आगरा व उप्र के अलग-अलग शहरों से आ रहे 8 लोगों को शुक्रवार रात से शनिवार रात तक क्वारेंटाइन कराया गया। इस तरह कुल 35 लोगों काे 24 घंटे में क्वारेंटाइन कराया गया। लक्ष्मणगढ़ से शहर में घुसे: गुना की तरफ पैदल जा रहे मजदूरों का एक समूह लक्ष्मणगढ़ से शहर में घुस आया। भिंड रोड से सिटी सेंटर होते हुए यह लोग झांसी रोड पहुंचे। रात करीब 9 बजे इन्हें झांसी रोड के पास देखा गया। बताया गया है कि यह लोग गुना जा रहे हैं। लक्ष्मणगढ़ पर भी चेकिंग पॉइंट लगा है। यहां महाराजपुरा थाने का फोर्स लगा है। इसके बाद भी शहर के अंदर यह मजदूर घुस आए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Alert on city limits: 40 people from Indore and Delhi quarantined


दूसरे शहरों से ग्वालियर आ रहे लोगों को रोकने के लिए शहर की सीमाओं पर खासा अलर्ट है। इंदौर और दिल्ली से आ रहे एेसे 40 लोगों को मोहना और मुरैना बार्डर पर क्वारेंटाइन कराया गया। उधर, शनिवार शाम को इंडियन आर्मी के एक अफसर शहर के अंदर जाने की जिद पर अड़ गए। उनका भाई मुरार केंटोनमेंट में ही पदस्थ है। किसी तरह प्रशासनिक अफसरों ने फोन पर उन्हें समझाया, तब उनके भाई सीमा पर ही मिलने पहुंचे। इसके बाद आर्मी अफसर सीमा से ही बरेली के लिए निकल गए।
टीआई घाटीगांव दीप सिंह सेंगर ने बताया कि मोहना चेकिंग पॉइंट पर शनिवार शाम को बाहर से आने वाले वाहनों की चेकिंग चल रही थी। बाहर से जो लोग ग्वालियर आ रहे थे, उन्हें क्वारेंटाइन कराना था। इसी दौरान एक आर्मी अफसर अपनी गाड़ी से निकल रहे थे। जब उनकी गाड़ी रोकी गई तो बोले कि मुरार केंटोनमेंट में उनका भाई पदस्थ है, उससे मिलकर वह बरेली के लिए निकलेंगे। सीमा पूरी तरह लॉक थी, इसलिए जब उन्हें अंदर जाने से रोका तो जिद पर अड़ गए। इसके बाद एडीएम से फोन पर उनकी बात कराई, तब जाकर वह माने। फिर उनके भाई को ही सीमा पर बुला लिया गया। यहां से मिलकर ही वह बरेली के लिए लौट गए। उधर, मोहना थाना प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि दिन में ट्रकों को रोक-रोककर चेकिंग की गई। इसमें पांच मजदूर ट्रकों में छिपकर ग्वालियर आ रहे थे। इनमें से तीन इंदौर और दो मुंबई से आए थे। इन्हें क्वारेंटाइन करा दिया गया। बाकी 11 लोगों को बॉर्डर से आगे निकाला गया।

दिल्ली, उप्र और हरियाणासे लोगों का आना जारी

दिल्ली, उप्र और हरियाणा से भी लोगों का शहर में आना लगातार जारी है। इन्हें शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। इन्हें क्वारेंटाइन कराया जा रहा है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि दिल्ली से आ रहे 17, हरियाणा से आ रहे 10, मेरठ, आगरा व उप्र के अलग-अलग शहरों से आ रहे 8 लोगों को शुक्रवार रात से शनिवार रात तक क्वारेंटाइन कराया गया। इस तरह कुल 35 लोगों काे 24 घंटे में क्वारेंटाइन कराया गया।
लक्ष्मणगढ़ से शहर में घुसे: गुना की तरफ पैदल जा रहे मजदूरों का एक समूह लक्ष्मणगढ़ से शहर में घुस आया। भिंड रोड से सिटी सेंटर होते हुए यह लोग झांसी रोड पहुंचे। रात करीब 9 बजे इन्हें झांसी रोड के पास देखा गया। बताया गया है कि यह लोग गुना जा रहे हैं। लक्ष्मणगढ़ पर भी चेकिंग पॉइंट लगा है। यहां महाराजपुरा थाने का फोर्स लगा है। इसके बाद भी शहर के अंदर यह मजदूर घुस आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alert on city limits: 40 people from Indore and Delhi quarantined


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROi6Xy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment