जेएएच परिसर में तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड में अब डिस्पोजेबल बेडशीट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इस बेडशीट को धोना नहीं पड़ता। उपयोग के बाद इसे सीधे इंसीनरेटर में निष्पादित (जलाना) कर दिया जाता है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगभग एक हजार डिस्पोजेबल बेडशीट पहुंचा दी गई हैं, वहीं जेएएच स्थित आइसोलेशन वार्ड के लिए भी पर्याप्त संख्या में बेडशीट पहुंचा दी गई हैं। दरअसल, जेएएच परिसर स्थित लाउंड्री में वार्डों से निकलने वाली बेडशीट व अन्य कपड़ों की धुलाई की जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड से निकलने वाली बेडशीट जब धुलने के लिए लाउंड्री पहुंची तो संचालक ने संक्रमण फैलने का हवाला देते हुए अस्पताल अधीक्षक डाॅ. अशोक मिश्रा को पत्र लिखा और बेडशीट की धुलाई में असमर्थता जताई। चूंकि, कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने डिस्पोजेबल बेडशीट खरीद ली थीं। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए अब इस बेडशीट का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया। समस्या का निराकरण कर लिया गया है लाउंड्री संचालक ने जो समस्या बताई थी, उसका निराकरण कर लिया गया है। चूंकि अभी हमारे पास पर्याप्त संख्या में डिस्पोजेबल बेडशीट हैं। अभी इनका उपयोग किया जा रहा है। भविष्य में जब नियमित बेडशीट का उपयोग करेंगे तो लाउंड्री भेजने से पहले सोडियम हाईपोक्लोराइट से ट्रीट करेंगे, ताकि संक्रमण की आशंका समाप्त हो जाए।-डाॅ. अशोक मिश्रा, अधीक्षक, जेएएच हॉट स्पॉट में सेनिटाइजेशन कर घरों को किया गया सुरक्षित शहर में कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट पर शनिवार को नगर निगम ने सेनिटाइजेशन का काम कराया। निगम के फायर अमले के साथ-साथ जेटिंग मशीन भी हॉट स्पॉट ढोलीबुवा पुल और न्यू विजय नगर क्षेत्र में पहुंची। यहां पर फायर ब्रिगेड की मदद से मकानों के बाहर तेज प्रेशर से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया। एक दिन पहले चेतकपुरी, नाका चंद्रबदनी और सत्यदेव नगर में पहुंची टीमों ने सेनिटाइजेशन कर घरों को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त कराने के लिए छिड़काव किया था। नोडल अधिकारी फायर ब्रिगेड केशव सिंह चौहान ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र में फायर ब्रिगेड के छोटे वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी उतार दिया। जहां संकरी गलियां थीं, वहां दोपहिया वाहनों से सोडियम हाइपोक्लोराइट डाला गया। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today JAH now uses disposable bedsheets to burn rather than wash


जेएएच परिसर में तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड में अब डिस्पोजेबल बेडशीट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी विशेषता यह है कि इस बेडशीट को धोना नहीं पड़ता। उपयोग के बाद इसे सीधे इंसीनरेटर में निष्पादित (जलाना) कर दिया जाता है। सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगभग एक हजार डिस्पोजेबल बेडशीट पहुंचा दी गई हैं, वहीं जेएएच स्थित आइसोलेशन वार्ड के लिए भी पर्याप्त संख्या में बेडशीट पहुंचा दी गई हैं।
दरअसल, जेएएच परिसर स्थित लाउंड्री में वार्डों से निकलने वाली बेडशीट व अन्य कपड़ों की धुलाई की जाती है। लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड से निकलने वाली बेडशीट जब धुलने के लिए लाउंड्री पहुंची तो संचालक ने संक्रमण फैलने का हवाला देते हुए अस्पताल अधीक्षक डाॅ. अशोक मिश्रा को पत्र लिखा और बेडशीट की धुलाई में असमर्थता जताई। चूंकि, कुछ दिन पहले ही अस्पताल प्रबंधन ने डिस्पोजेबल बेडशीट खरीद ली थीं। ऐसे में इस समस्या से निपटने के लिए अब इस बेडशीट का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया गया।
समस्या का निराकरण कर लिया गया है
लाउंड्री संचालक ने जो समस्या बताई थी, उसका निराकरण कर लिया गया है। चूंकि अभी हमारे पास पर्याप्त संख्या में डिस्पोजेबल बेडशीट हैं। अभी इनका उपयोग किया जा रहा है। भविष्य में जब नियमित बेडशीट का उपयोग करेंगे तो लाउंड्री भेजने से पहले सोडियम हाईपोक्लोराइट से ट्रीट करेंगे, ताकि संक्रमण की आशंका समाप्त हो जाए।-डाॅ. अशोक मिश्रा, अधीक्षक, जेएएच

हॉट स्पॉट में सेनिटाइजेशन कर घरों को किया गया सुरक्षित

शहर में कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट पर शनिवार को नगर निगम ने सेनिटाइजेशन का काम कराया। निगम के फायर अमले के साथ-साथ जेटिंग मशीन भी हॉट स्पॉट ढोलीबुवा पुल और न्यू विजय नगर क्षेत्र में पहुंची। यहां पर फायर ब्रिगेड की मदद से मकानों के बाहर तेज प्रेशर से सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया। एक दिन पहले चेतकपुरी, नाका चंद्रबदनी और सत्यदेव नगर में पहुंची टीमों ने सेनिटाइजेशन कर घरों को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त कराने के लिए छिड़काव किया था।
नोडल अधिकारी फायर ब्रिगेड केशव सिंह चौहान ने बताया कि हॉट स्पॉट क्षेत्र में फायर ब्रिगेड के छोटे वाहनों के साथ-साथ दोपहिया वाहनों को भी उतार दिया। जहां संकरी गलियां थीं, वहां दोपहिया वाहनों से सोडियम हाइपोक्लोराइट डाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JAH now uses disposable bedsheets to burn rather than wash


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROKWXY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment