सरकार द्वारा जरूरतमंदों को बांटे जा रहे दस किलो आटे के पैकेट में कम आटा निकलने की शिकायतों के बाद शनिवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे दाल बाजार अौर बहोड़ापुर के उन स्थानों पर पहुंचे, जहां आटा बांटा जा रहा था। यहां उन्होंने आटे का वजन कराकर देखा तो 500 ग्राम से एक किलो तक आटा कम निकला। याद रहे, एक दिन पहले नई सड़क पर एक पैकेट में आटा कम निकलने के बाद क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए थे। इसके बाद ही कलेक्टर ने बहोड़ापुर में एक व दाल बाजार में तीन दुकानों पर पहुंचकर कुछ पैकेट के वजन कराए। स्थिति शिकायत के अनुसार ही निकली। हालांकि कलेक्टर ने दाल बाजार में दो लोगों से घर में रखे आटे के पैकेट मंगवाए व उनका भी वजन किया, यह ठीक निकले। वहीं रॉक्सी टॉकीज क्षेत्र के एक इंसीडेंट कमांडर ने क्षेत्र में आटा पैकेट का वजन साढ़े आठ किलो निकलने की शिकायत की। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today latest gwalior news in hindi


सरकार द्वारा जरूरतमंदों को बांटे जा रहे दस किलो आटे के पैकेट में कम आटा निकलने की शिकायतों के बाद शनिवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे दाल बाजार अौर बहोड़ापुर के उन स्थानों पर पहुंचे, जहां आटा बांटा जा रहा था। यहां उन्होंने आटे का वजन कराकर देखा तो 500 ग्राम से एक किलो तक आटा कम निकला।
याद रहे, एक दिन पहले नई सड़क पर एक पैकेट में आटा कम निकलने के बाद क्षेत्र के विधायक प्रवीण पाठक ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार पर घोटाले के आरोप लगाए थे। इसके बाद ही कलेक्टर ने बहोड़ापुर में एक व दाल बाजार में तीन दुकानों पर पहुंचकर कुछ पैकेट के वजन कराए। स्थिति शिकायत के अनुसार ही निकली। हालांकि कलेक्टर ने दाल बाजार में दो लोगों से घर में रखे आटे के पैकेट मंगवाए व उनका भी वजन किया, यह ठीक निकले। वहीं रॉक्सी टॉकीज क्षेत्र के एक इंसीडेंट कमांडर ने क्षेत्र में आटा पैकेट का वजन साढ़े आठ किलो निकलने की शिकायत की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
latest gwalior news in hindi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROi8yE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment