अपनी बहन के बहोड़ापुर स्थित घर पहुंचकर एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली। उसकी पत्नी ने भी पांच साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में वह जेल में था और विगत माह ही जेल से छूटकर आया था। बहोड़ापुर थाने के एसआई इंदर सिंह ने बताया कि टीवी मैकेनिक फिरोज खान पुत्र राशिद खान निवासी पटियावाला मोहल्ला सिकंदर कंपू विगत दिवस बहोड़ापुर स्थित अपनी बहन नजमा बेगम के घर पर सुबह टीवी सुधारने के लिए गया था। टीवी सुधारने के बाद वह वहीं पर रुक गया। रात लगभग 8 बजे खाना खाकर वह बाथरूम में हाथ धोने के लिए चला गया। जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया तब नजमा उसे बुलाने पहुंची, लेकिन बाथरूम के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर नजमा ने पति इकबाल को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा तो फिरोज दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका था। इस पर घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। फिरोज की बहन ने पुलिस को बताया कि फिरोज की शादी 2014 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में फिरोज को जेल हुई थी। विगत माह ही जेल से सजा काटकर आया था। फिरोज का स्वभाव बदल गया था। थाटीपुर में घर के बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने दी जान थाटीपुर क्षेत्र के भीमनगर में एक युवती ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि फेब्रिकेशन का काम करने वाले रामसेवक मौर्य की बड़ी पुत्री कल्पना उर्फ कल्याणी (19) ने घर की दूसरी मंजिल पर बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कल्पना के पिता ने बताया कि बीती रात कल्पना टीवी देख रही थी। अचानक वह उठी और मकान के ऊपर वाले कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन कल्पना के कमरे में पहुंचे तो वह वहां नहीं थी। इसके बाद वह बाथरूम में पहुंचे तो कल्पना खिड़की में दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी थी। जनकगंज में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी जनकगंज क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्लंबर था। पुलिस के अनुसार, राशिद खान निवासी कुम्हारों का मोहल्ला का विगत दिवस पत्नी तसलीम से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उनके बीच बहस बढ़ी तब पत्नी ऊपर की मंजिल से नीचे वाले कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद जब पत्नी ऊपर पहुंची, तब राशिद पंखे पर फांसी के फंदे से लटका था। यह देखकर पत्नी ने शोर मचाया, तब परिजन वहां पहुंचे और राशिद की नब्ज टटोली लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Wife committed suicide 5 years ago, husband hanged from jail in this case


अपनी बहन के बहोड़ापुर स्थित घर पहुंचकर एक युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली। उसकी पत्नी ने भी पांच साल पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में वह जेल में था और विगत माह ही जेल से छूटकर आया था। बहोड़ापुर थाने के एसआई इंदर सिंह ने बताया कि टीवी मैकेनिक फिरोज खान पुत्र राशिद खान निवासी पटियावाला मोहल्ला सिकंदर कंपू विगत दिवस बहोड़ापुर स्थित अपनी बहन नजमा बेगम के घर पर सुबह टीवी सुधारने के लिए गया था। टीवी सुधारने के बाद वह वहीं पर रुक गया। रात लगभग 8 बजे खाना खाकर वह बाथरूम में हाथ धोने के लिए चला गया।

जब वह काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया तब नजमा उसे बुलाने पहुंची, लेकिन बाथरूम के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर नजमा ने पति इकबाल को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा तो फिरोज दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका था। इस पर घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया।
फिरोज की बहन ने पुलिस को बताया कि फिरोज की शादी 2014 में हुई थी। शादी के एक साल बाद ही उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में फिरोज को जेल हुई थी। विगत माह ही जेल से सजा काटकर आया था। फिरोज का स्वभाव बदल गया था।

थाटीपुर में घर के बाथरूम में दुपट्टे से फांसी लगाकर युवती ने दी जान

थाटीपुर क्षेत्र के भीमनगर में एक युवती ने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि फेब्रिकेशन का काम करने वाले रामसेवक मौर्य की बड़ी पुत्री कल्पना उर्फ कल्याणी (19) ने घर की दूसरी मंजिल पर बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कल्पना के पिता ने बताया कि बीती रात कल्पना टीवी देख रही थी। अचानक वह उठी और मकान के ऊपर वाले कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब परिजन कल्पना के कमरे में पहुंचे तो वह वहां नहीं थी। इसके बाद वह बाथरूम में पहुंचे तो कल्पना खिड़की में दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी थी।

जनकगंज में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जनकगंज क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्लंबर था। पुलिस के अनुसार, राशिद खान निवासी कुम्हारों का मोहल्ला का विगत दिवस पत्नी तसलीम से विवाद हो गया। विवाद के दौरान उनके बीच बहस बढ़ी तब पत्नी ऊपर की मंजिल से नीचे वाले कमरे में चली गईं। कुछ देर बाद जब पत्नी ऊपर पहुंची, तब राशिद पंखे पर फांसी के फंदे से लटका था। यह देखकर पत्नी ने शोर मचाया, तब परिजन वहां पहुंचे और राशिद की नब्ज टटोली लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wife committed suicide 5 years ago, husband hanged from jail in this case


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ROia9K
via IFTTT

No comments:

Post a Comment