समीप के गांव सोनखेड़ी मेंशनिवार को सरकारी नल से पानी भरने की बात को लेकर दो पक्षों मेंविवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया।कन्नौद पुलिस के अनुसार एक पक्ष के फरियादी रोशनी पति लखन परमार ने रिपोर्ट लिखाई कि घर के बगल में आरोपी गंगाराम पिता नानकराम वर्मा, अशोक पिता नानकराम वर्मा ने ट्रैक्टर से रेत डलवाई थी। फरियादी ने रेत डलवाने से मना किया था। शनिवार सुबह 8 बजे फरियादी ने पानी भरने के लिए सरकारी नल पर नली लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने नली को निकालकर फैंक दिया। इस पर फरियादी ने कहा, पानी 5 मिनट में भर जाएगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी डायल 100 की मदद से पुलिस थाने पहुंची औरआरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवाया गया। इधर दूसरे पक्ष की फरियादी सारिकाबाई पति गंगाराम वर्मा ने रिपोर्ट में लिखवाया सुबह 8.30 बजे घर का काम कर सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। नल पर आरोपी राहुल पिता लखनलाल परमार व लखनलाल ने अपनी नली लगा रखी थी। नल में पानी कम आ रहा था तोआरोपी राहुल नली सही करने गया था। फरियादी राहुल की नली से पानी भरने लगी तो राहुल गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में फरियादी की सास कपिला बाई भी आ गई। तभी आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने क्रास कायमी कर जांच शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


समीप के गांव सोनखेड़ी मेंशनिवार को सरकारी नल से पानी भरने की बात को लेकर दो पक्षों मेंविवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंच एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया।कन्नौद पुलिस के अनुसार एक पक्ष के फरियादी रोशनी पति लखन परमार ने रिपोर्ट लिखाई कि घर के बगल में आरोपी गंगाराम पिता नानकराम वर्मा, अशोक पिता नानकराम वर्मा ने ट्रैक्टर से रेत डलवाई थी। फरियादी ने रेत डलवाने से मना किया था। शनिवार सुबह 8 बजे फरियादी ने पानी भरने के लिए सरकारी नल पर नली लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने नली को निकालकर फैंक दिया। इस पर फरियादी ने कहा, पानी 5 मिनट में भर जाएगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। फरियादी डायल 100 की मदद से पुलिस थाने पहुंची औरआरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करवाया गया। इधर दूसरे पक्ष की फरियादी सारिकाबाई पति गंगाराम वर्मा ने रिपोर्ट में लिखवाया सुबह 8.30 बजे घर का काम कर सरकारी नल पर पानी भरने गई थी। नल पर आरोपी राहुल पिता लखनलाल परमार व लखनलाल ने अपनी नली लगा रखी थी। नल में पानी कम आ रहा था तोआरोपी राहुल नली सही करने गया था। फरियादी राहुल की नली से पानी भरने लगी तो राहुल गाली-गलौज करने लगा। कुछ ही देर में फरियादी की सास कपिला बाई भी आ गई। तभी आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने क्रास कायमी कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zG7OTh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment