शहर के दानादाताओं, सामाजिक संस्थाओं की मदद से शनिवार काे भी नगर निगम ने जरूरतमंदाें काे भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की। कृषि उपज मंडी से 5000, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 2050, वीई आयसर कर्मिशिल प्रा. लि. द्वारा 1000, देवास सेवा समिति द्वारा 1000, नीरज सोनी द्वारा 1000, आयान बंसल (इन्दौर) द्वारा 1000, संस्था कृपालु परिवार (सुमेरसिह दरबार) द्वारा 580, शिवशक्ति सेवा मंडल द्वारा 500, संस्था सिद्धि विनायक (प्रदीप चौधरी) द्वारा 500, पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी द्वारा 500, ग्राम लोहार पीपल्या (ग्रामवासी) द्वारा 500, गुरूद्वारा साहिब सेवा समिती द्वारा 200, गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 140, संस्था सिद्धि विनायक (रवि जैन) द्वारा 100, तथा सेन्ट्रल इन्डिया ऐकेडमी स्कुल (चरणजीतसिह अरोरा) द्वारा 2000 रोटी, रमेश कुमार अग्रवाल (रामाश्रय परिवार) द्वारा 500 सब्जी के पैकेट निगम को दिए गए। भोजन पैकेट वितरण अर्गस गार्डन में मजदूराें व जरूरतमंदाें में बांटे गए।
अर्गस गार्डन में मजदूराें को आईडीबीआई बैंक द्वारा 400 पैकेट फ्रूटी, 200 पैकेट बिस्कीट, 140 नग चप्पल, डॉ. प्रमोद माहेश्वरी द्वारा 200 नग चप्पल, पानी की बाेटल 400 नग, 100 नग ओआरएस पाउच, पूर्व पार्षद जोशी द्वारा 300 नग चप्पल, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती द्वारा 150 किलो केले, 500 नग इलेक्ट्राॅल पाउच दिए गए। निगम द्वारा भी 1000 मास्क, 200 नग चप्पल का वितरण किया गया। मां भगवती ग्रुप (संजय वर्मा) ने शहर के मूक पशुअाें को 500 रोटी निगम के सहयोग से खिलाये जाने का कार्य किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WAhyHs
via IFTTT
