लॉकडाउन-2 में 20 अप्रैल के बाद उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ शुरू करने संबंधी केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर राज्य शासन ने काम शुरू कर दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उद्योगपतियों के साथ करीब 45 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर उनकी मांग और सुझाव सुने। सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और इंडस्ट्रीज शुरू हों, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों के पास राशि नहीं है। लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी व अन्य नियमों का सख्ती से पालन भी जरूरी है। वहीं, उद्योगपतियों ने मुख्य तौर पर मांग रखी कि बिजली का फिक्स चार्ज माफ किया जाए। जब फैक्टरी में काम ही नहीं हुआ तो फिर यह चार्ज क्यों दें? इसलिए जितनी यूनिट खर्च हुई, उसी का बिल लिया जाए। कुछ उद्योगपतियों ने कहा कि हमें अभी कम श्रमिकों के साथ काम करना है। एेसे में श्रमिक से 8 के बजाय 12 घंटे काम लेने की छूट मिले।अतिरिक्त समय का भुगतान किया जाएगा। इससे कम श्रमिकों में भी अधिक काम हो सकेगा। वहीं 24 घंटे काम करने की छूट दी जाए, ताकि लगातार शिफ्ट में काम किया जा सके। श्रमिकों के वेतन की राशि श्रम कल्याण बोर्ड और ईएसआईसी दे उद्योगपतियों ने कहा कि अभी श्रमिकों के आने-जाने की सबसे अधिक समस्या है। कर्फ्यू के कारण पुलिस रोकती है। खासतौर से इंदौर से पीथमपुर और भोपाल से मंडीदीप जाने में समस्या आएगी। ऐसे में शासन निर्देश और प्रशासन पास जारी करे, ताकि श्रमिकों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। यह मांग भी उठी कि लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के वेतन की राशि श्रम कल्याण बोर्ड और ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) दे। इंडस्ट्रीज ने कठिन समय में भी काफी साथ दिया, मदद करेंगे उद्योगपतियों की बातें सुनने के बाद सीएम ने कहा कि इंडस्ट्रीज ने इस कठिन समय में भी काफी साथ दिया है और सीएम फंड में राशि दी है। हम आपकी पूरी मदद करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इंदौर, पीथमपुर के 18 और प्रदेशभर के कुल 40 उद्योगपतियों ने शिरकत की। एमपीआईडीसी (मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के रीजनल डायरेक्टर कुमार पुरुषोत्तम नोडल अधिकारी थे। इंदौर से प्रतिभा सिंटेक्स के श्रेयस्कर चौधरी, सिग्नेट ओवरसीज के सौरभ सांगला, एडमैनम पैकेजिंग के प्रवीण अग्रवाल, इन्फोबिंस के सिद्धार्थ सेठी, शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार, किमिरिका के मोहित जैन, आयशर के आदित्य श्रीवास्तव, शिवानी डिटर्जेंट के नरेश बगानी, मित्तल एप्लायंस के अंशुल मित्तल, श्रीजी पॉलीमर्स के आनंद बांगड़, वर्ल्ड-पे के आनंद चौधरी, ट्रेंड एपेरेल के अमित जैन, विजयश्री पैकेजिंग के राजेंद्र जैन, चौधरी कनफेक्शनरी के दिनेश चौधरी, पीथमपुर औद्योगिक संगठन के गौतम कोठारी, सीआईआई मालवा के गौरव भाटिया और आयशर मोटर्स के राजेंदर सिंह शामिल हुए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today CM speaks to industrialists - Center-state does not have funds, industries should start soon


लॉकडाउन-2 में 20 अप्रैल के बाद उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ शुरू करने संबंधी केंद्र सरकार की गाइडलाइन पर राज्य शासन ने काम शुरू कर दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उद्योगपतियों के साथ करीब 45 मिनट तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर उनकी मांग और सुझाव सुने। सीएम ने कहा कि हम चाहते हैं प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और इंडस्ट्रीज शुरू हों, क्योंकि केंद्र और राज्य सरकारों के पास राशि नहीं है।

लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी व अन्य नियमों का सख्ती से पालन भी जरूरी है। वहीं, उद्योगपतियों ने मुख्य तौर पर मांग रखी कि बिजली का फिक्स चार्ज माफ किया जाए। जब फैक्टरी में काम ही नहीं हुआ तो फिर यह चार्ज क्यों दें? इसलिए जितनी यूनिट खर्च हुई, उसी का बिल लिया जाए। कुछ उद्योगपतियों ने कहा कि हमें अभी कम श्रमिकों के साथ काम करना है। एेसे में श्रमिक से 8 के बजाय 12 घंटे काम लेने की छूट मिले।अतिरिक्त समय का भुगतान किया जाएगा। इससे कम श्रमिकों में भी अधिक काम हो सकेगा। वहीं 24 घंटे काम करने की छूट दी जाए, ताकि लगातार शिफ्ट में काम किया जा सके।
श्रमिकों के वेतन की राशि श्रम कल्याण बोर्ड और ईएसआईसी दे
उद्योगपतियों ने कहा कि अभी श्रमिकों के आने-जाने की सबसे अधिक समस्या है। कर्फ्यू के कारण पुलिस रोकती है। खासतौर से इंदौर से पीथमपुर और भोपाल से मंडीदीप जाने में समस्या आएगी। ऐसे में शासन निर्देश और प्रशासन पास जारी करे, ताकि श्रमिकों को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। यह मांग भी उठी कि लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के वेतन की राशि श्रम कल्याण बोर्ड और ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) दे।
इंडस्ट्रीज ने कठिन समय में भी काफी साथ दिया, मदद करेंगे
उद्योगपतियों की बातें सुनने के बाद सीएम ने कहा कि इंडस्ट्रीज ने इस कठिन समय में भी काफी साथ दिया है और सीएम फंड में राशि दी है। हम आपकी पूरी मदद करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इंदौर, पीथमपुर के 18 और प्रदेशभर के कुल 40 उद्योगपतियों ने शिरकत की। एमपीआईडीसी (मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के रीजनल डायरेक्टर कुमार पुरुषोत्तम नोडल अधिकारी थे। इंदौर से प्रतिभा सिंटेक्स के श्रेयस्कर चौधरी, सिग्नेट ओवरसीज के सौरभ सांगला, एडमैनम पैकेजिंग के प्रवीण अग्रवाल, इन्फोबिंस के सिद्धार्थ सेठी, शक्ति पंप के दिनेश पाटीदार, किमिरिका के मोहित जैन, आयशर के आदित्य श्रीवास्तव, शिवानी डिटर्जेंट के नरेश बगानी, मित्तल एप्लायंस के अंशुल मित्तल, श्रीजी पॉलीमर्स के आनंद बांगड़, वर्ल्ड-पे के आनंद चौधरी, ट्रेंड एपेरेल के अमित जैन, विजयश्री पैकेजिंग के राजेंद्र जैन, चौधरी कनफेक्शनरी के दिनेश चौधरी, पीथमपुर औद्योगिक संगठन के गौतम कोठारी, सीआईआई मालवा के गौरव भाटिया और आयशर मोटर्स के राजेंदर सिंह शामिल हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM speaks to industrialists - Center-state does not have funds, industries should start soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wOoCpR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment