गंज इलाके में किसान की बाइक में टंगी रुपयों से भरी थैली चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चार घंटे में पकड़ लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से रात 9 बजे दाेनाें आरोपियों काे पकड़ लिया है।। दोनों आरोपी किसान की पहचान के थे। उनसे रुपए रखी थैली जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस ने बताया अाराेपी मलजी कराेचे, कंदा धुर्वे निवासी हाथीडिंगर हैं। गंज क्षेत्र में देना बैंक के सामने शुक्रवार को शाम 5 बजे एक किसान की बाइक से चोर रुपयों से भरी थैली चुराकर ले गए। इस थैली में 18 हजार 300 रुपए रखे थे। किसान ने घटना की शिकायत गंज थाने में की। सेलगांव निवासी लवकुश पिता मुक्कू साहू मंडी में 10 क्विंटल 31 किलो गेहूं बेचने आया था।
गेहूं बेचने के बाद किसान ने मिले 18 हजार 300 रुपए थैली में रखकर बाइक पर टांग दिए। गंज में देना बैंक के सामने मोबाइल दुकान पर किसान मोबाइल सुधरवाने गया। इस बीच चोर ने बाइक में टंकी थैली चोरी कर ली। गंज टीआई संतोष पटेल ने बताया सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपियों काे रात 9 बजे पकड़ लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cUh70A
via IFTTT
