जिले में अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 41.8 डिग्री पर पहुंच गया। तीन दिनों में तापमान में 2.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। 19 मई को दिन का तापमान 39.7 डिग्री था, जो 22 मई को 41.8 पर पहुंच गया। तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से अब दिन में तीखी धूप से लोग हलाकान हो गए हैं। गुरुवार रात का तापमान भी 23.7 डिग्री रहा। बुधवार को रात का तापमान 21.8 डिग्री पर था। तेजी से बढ़ रहे तापमान से नौतपा भी अधिक तपने का अनुमान लगाया जा रहा है।
चार दिन पहले जिले में आसमान पर छाए बादल और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई थी। जो अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। अधिकतम तापमान में तीन दिनों में 2.1 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं गुरुवार को दिन का तापमान 40.2 डिग्री परथा। शुक्रवार को तीखी धूप के कारण लाेगाें काे बचने के लिए गमछे और टोपी का सहारा लेना पड़ा। रात में भी तापमान 23.7 डिग्री रहा। रात में भी तापमान बढ़ने के कारण गर्मी लगने लगी है।
नौतपा में 42 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान
मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया कि अब तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। कुछ दिनों में नौतपा भी आने वाला है। इस बार अनुमान है कि नौतपा में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। उन्होंने बताया इस बार मई की शुरुआत में तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी। आगे तापमान और भी बढ़ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bWHMs0
via IFTTT
