कलेक्टर संजय कुमार द्वारा लाॅकडाउन के दौरान जारी किए गए प्रतिबंधात्मक निरस्त करके गाइड लाइन के अनुसार गतिविधियां करने के आदेश दिए जाने के बाद गुरुवार से सैलून, होटल, जिम, पार्लर को छोड़कर सभी दुकानें खुलने लगी हैं। सभी दुकानें खुलने से बाजार में रौनक भी लौट आई है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को
बाजार में काफी भीड़ रही।
घर से खरीददारी करने निकले ये लोग यह भूल गए कि अभी भी लाॅकडाउन चल रहा है। हमें सोशल डिस्टेंस व गाइड लाइन का पालन करना है। बाजारों में कई लोग बिना मास्क के घूम रहे थे तो किसी बाइक पर तीन लोग सवार थे। सराफा बाजार क्षेत्र में इतनी भीड़ हुई कि पहले की तरह बार-बार जाम लगा।
सराफा बाजार में कई दुकानें ऐसी है जहां ग्राहकों की बहुत भीड़ रहती है। गृह विभाग द्वारा जारी की गई गाइड लाइन में ग्राहकों से भी नियम पालन करने के लिए कहा गया है, लेकिन कुछ दुकानों पर ग्राहक बिना सोशल डिस्टेंसिंग के बैठकर खरीददारी कर रहे थे तथा कई ग्राहकों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था, जबकि दुकानदार को चाहिए था कि वह लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग में बैठने व मास्क पहनकर दुकान में आने का आग्रह करें। खरीददारी करने के चक्कर में लोग यह भूलने लगे है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WSZ1Xc
via IFTTT
